रामपुर में नाली के विवाद पर की थी दम्पति की हत्या - दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपी पकड़ाए

The couple was murdered over a drain dispute in Rampur - two absconding accused of double murder caught
रामपुर में नाली के विवाद पर की थी दम्पति की हत्या - दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपी पकड़ाए
रामपुर में नाली के विवाद पर की थी दम्पति की हत्या - दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपी पकड़ाए

डिजिटल डेस्क  जबलपुर ।  गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित साईं नगर रामपुर में नाली विवाद को लेकर दम्पति की हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से दो राजा व रवि कुशवाहा को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारों के अनुसार हत्या के बाद से दोनों आरोपी नागपुर भाग गये थे और वहाँ फरारी काट रहे थे। उनके जबलपुर आने की खबर मिलते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विगत 14 जून की रात साईं नगर निवासी विनय कुशवाहा ने अपने साथी रवि व राजा कुशवाहा के साथ मिलकर नाली विवाद को लेकर अपने पड़ोसी पुष्पराज कुशवाहा और उसकी पत्नी नीलम कुशवाहा  के अलावा नीलम की बहन रुचि उसके पति गोलू व बेटे प्रतीक पर हमला कर दिया था। हमले में पुष्पराज की मौत हो गयी थी वही उसकी पत्नी नीलम की इलाज के दोरान मौत गयी थी। इस मामले के तीनों आरोपी फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपी रवि व राजा कुशवाहा को पकड़ा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।  
 

Created On :   30 Jun 2021 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story