- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दिन के तापमान में हल्की बढ़त पर...
दिन के तापमान में हल्की बढ़त पर शीतलहर का असर बरकरार

तीन दिन बाद उत्तर भारत में पैदा होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
डिजिटल डेस्क जबलपुर । शहर और आसपास के एरिये में बीते कुछ दिनों से उत्तरी हवाओं के साथ जो शीतलहर चल रही है उसका असर अभी भी बरकरार है। न्यूनतम तापमान दर्शा रहा है कि अभी ठण्ड का प्रभाव सुबह, शाम के वक्त बहुत तीखा है। दिन के वक्त हालाँकि तापमान में हल्की बढ़त हुई है लेकिन सर्दी किसी तरह से कम नहीं हुई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। शहर के आसपास अभी हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी न होकर उत्तर-पूर्व है। हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी न होने से ही बीते दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर गया है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब आगे जल्द सामने आएगा। 26 दिसंबर के बाद मौसम हल्का बदलेगा जिसमें कुछ बादल भी छा सकते हैं। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। फिलहाल ठण्ड का असर अभी बरकरार रहेगा। अगले 24 घण्टे में जबलपुर और आसपास के एरिये में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
Created On :   24 Dec 2020 2:46 PM IST