पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय चक्रवाती तूफान ‘तौकते’के बहुत तीव्र होने की संभावना; पूर्व-मध्य अरब सागर में यह कहर बरपा सकता है!

पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय चक्रवाती तूफान ‘तौकते’के बहुत तीव्र होने की संभावना; पूर्व-मध्य अरब सागर में यह कहर बरपा सकता है!
पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय चक्रवाती तूफान ‘तौकते’के बहुत तीव्र होने की संभावना; पूर्व-मध्य अरब सागर में यह कहर बरपा सकता है!

डिजिटल डेस्क | पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय चक्रवाती तूफान ‘तौकते’के बहुत तीव्र होने की संभावना; पूर्व-मध्य अरब सागर में यह कहर बरपा सकता हैः गुजरात और दीव तटीयक्षेत्रों से इसके टकराने के बाद उत्पन्न स्थिति की चेतावनी (रेड अलर्ट)| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान “तौकते,” जो पूर्व-मध्य अरब सागर पर था, वह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह चेतावनी 17 मई, 2021 को भारतीय समयानुसार 8:15 पर जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वह बहुत तेज हो गया है और 17 मई, 2021 को साढ़े पांच बजे सुबह वह पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर मौजूद रहा, यानी 18.5oउत्तर अक्षांश और 71.5o पूर्व देशांतर के निकट कायम था। यह क्षेत्र मुंबई से 160 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, वेरावल (गुजरात) से 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और दीव से 250 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व से दूर है।

यह कराची (पाकिस्तान)से 840 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व मौजूद था। इमकान है कि चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ेगा और 17 मई की शाम को गुजरात पहुंच जायेगा। वहां यह 17 मई की रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के तटों से टकरायेगा। इस इलाके में यह कहर बरपा सकता है। हवा की रफ्तार प्रति घंटा 155-165 से 185 किलोमीटर हो सकती है। तौकते की गतिविधि और तीव्रता का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता हैः तिथि/समय (भारतीय समयानुसार) स्थिति (अक्षांश डिग्री उत्तर/ देशांतर डिग्री पूर्व) हवा चलने की अधिकतम रफ्तार (किमी प्रतिघंटे) चक्रवाती विक्षोभ का वर्गीकरण 17.05.21/0530 18.5/71.5 180-190 से बढ़कर 210 अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान 17.05.21/1130 18.9/71.4 180-190से बढ़कर 210 अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान 17.05.21/1730 20.2/71.1 170-180से बढ़कर 210 अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान 17.05.21/2330 21.0/71.1 150-160 से बढ़कर 175 अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान 18.05.21/0530 21.9/17.3 110-120 से बढ़कर 130 तीव्र चक्रवाती तूफान 18.05.21/1730 23.5./71.3 110-120 से बढ़कर 130 तीव्र चक्रवाती तूफान 18.05.21/0530 23.5/71.9 70-80 से बढ़कर 90 चक्रवाती तूफान 19.05.21/0530 25.2/72.8 40-50 से बढ़कर 60 विक्षोभ चेतावनी:वर्षा:कोंकण और मध्य महाराष्ट्रः 17 मईको कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 18मई को उत्तरी कोंकण में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

गुजरात: सौराष्ट्र के दक्षिणी जिलों, दीव और गुजरात क्षेत्र में 17 व 18 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी और बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसी दौरान कच्छ में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। राजस्थान:18मई को दक्षिण राजस्थान के ऊपर तथा 19 मई को राजस्थान के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। राजस्थान पर 19 मई को कई छटुपुट स्थानों पर तेज से तेजतर बारिश होने का अनुमान है। (ii) आंधी की चेतावनी अगले छह घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर में 180-190 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार बढ़कर 210 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। 17 मई को महाराष्ट्र के तट से दूर और आसपास आंधी चलने का अनुमान है, जिसकी गति 80-90 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। उत्तर-पूर्व अरब सागर के आसपास के इलाके में आंधी की स्थिति बनी हुई है। वहां 90-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवायें चल रही हैं, जो बढ़कर 110 किमी प्रतिघंटा हो सकती हैं।

आंधी धीरे-धीरे तेज होगी और दोपहर बाद 12 घंटे तक 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। उसके बाद उसकी गति कम होने लगेगी। दक्षिण गुजरात के तट से दूर और दमन व दीव तटों 70-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के आसार हैं, जिसकी रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रतिघंटा हो जायेगी। संभावना है कि आंधी की गति 155-165 किमी प्रतिघंटा तक हो जायेगी और बढ़ते-बढ़ते 185 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। आंधी की यह स्थिति गुजरात के तट से दूर व तट के आसपास (जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर) में रहेगी। इसके अलावा भरूच, आणंद, दक्षिण अहमदाबाद, बोताड, पोरबंदर में 120-140 किमी प्रतिघंटा; देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, मोरबी, खेड़ा में आज रात से 18 मई की भोर तक 90-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी, जिसकी गति 165 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। दादर, नागर हवेली, दमन तट से दूर व आसपास वलसाड, नवसारी, सूरत, सुरेन्द्रनगर में 17 मई की शाम से 18 मई की सुबह तक 80-90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने काअनुमान है, जिसकी रफ्तार बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

Created On :   17 May 2021 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story