New Delhi News: एक जिला, एक उत्पाद- 2024’ पुरस्कारों में महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन

- राज्य ने 'ए' श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता
- रत्नागिरी, नागपुर, अमरावती, नासिक और अकोला जिलों ने कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
New Delhi News महाराष्ट्र ने ‘एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) 2024’ के अंतर्गत शानदार प्रदर्शन किया है और राज्य को श्रेणी ‘ए’ में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही, रत्नागिरी, नागपुर, अमरावती, नासिक और अकोला जिलों ने कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में अपने विशिष्ट उत्पादों के लिए स्वर्ण, रजत, कांस्य और विशेष उल्लेख पुरस्कार जीते हैं।
ओडीओपी-2024 पुरस्कार समारोह को यहां भारत मंडपम में आयोजित किया गया। पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में वितरित किए गए। महाराष्ट्र ने अपने उत्पादों के नवाचार, उच्च गुणवत्ता और विशिष्ट गुणवत्ता के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया है।
कृषि क्षेत्र में महाराष्ट्र की सफलता : महाराष्ट्र ने कृषि क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी है और विभिन्न जिलों के उत्पादों को मान्यता दी गई है। इसके अंत
Created On :   15 July 2025 4:45 PM IST