New Delhi News: पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे नामांकन, होगी पुरस्कारों की घोषणा

- गणतंत्र दिवस-2026 को होगी पुरस्कारों की घोषणा
- पद्मश्री के लिए 31 जुलाई तक नामांकन किया जा सकेगा
New Delhi News. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए 31 जुलाई तक नामांकन किया जा सकेगा। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस-2026 को कई जाएगी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च 2025 से शुरू हैं। इसके आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी गई है।
वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
Created On :   15 July 2025 7:29 PM IST