- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- इसके पहले भी हो चुका था चयन मगर...
इसके पहले भी हो चुका था चयन मगर ट्रेड सर्विस मिलने से नहीं थे संतुष्ट

डिजिटल डेस्क सतना। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सतना के विनायक चमडिय़ा को लगातार दूसरी एक बडी सफलता मिली है। घोषित किए गए अंतिम परीक्षा परिणाम में उन्होंने 47 वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2019 की सिविल सेवा की परीक्षा में भी सफल हुए थे लेकिन 322 वीं रैंक मिलने से संतुष्ट नहीं थे। उस समय उन्हे ट्रेड सर्विस मिला। लगातार दूसरे प्रयास में 47 वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि विनायक चमडिय़ा सतना के कारोबारी व प्रेमनगर निवासी संदीप चमडिय़ा के पुत्र और स्वर्गीय डा. शिव भगवान के सुपौत्र हैं।
प्रशिक्षण के साथ फिर से की तैयारी ——
सतना के विनायक चमडिय़ा की यूपीएससी में फिर से चयन हुआ है। इसके पहले इसी परीक्षा में उन्हे 322 वीं रैंक मिली। ट्रेड सर्विसेस में ज्वाइन किया और दिल्ली में प्रशिक्षण के साथ-साथ फिर से प्रयास किया जिसमें सफल हुए।
नहीं लिया साढ़े 6 लाख का पैकेज——
एनआइटी कुरूक्षेत्र से वर्ष 2018 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान विनायक चमडिय़ा को एलएंडटी में साढ़े 6 लाख का पैकेज मिला था। मगर उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
Created On :   25 Sept 2021 3:25 PM IST