मानसून ने दी दस्तक: केरल में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा- दो दिन देरी से आया

The southwest monsoon has arrived in Kerala India Meteorological Department
मानसून ने दी दस्तक: केरल में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा- दो दिन देरी से आया
मानसून ने दी दस्तक: केरल में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा- दो दिन देरी से आया
हाईलाइट
  • केरल में जोरदार बारिश
  • केरल में पहुंचा मानसून
  • मानसून ने की दो दिन की देरी

डिजिटल डेस्क, तिरुवंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। गुरूवार को भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि की है। मौसम विभाग के डायरेक्टरमृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा, आमतौर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार दो दिन देरी के साथ पहुंचा है। मानसून ने केरल राज्य के दक्षिण हिस्सों में दस्तक दी है। मानसून ने अंडमान में 21 मई को दस्तक दी थी। 27 मई को आधे श्रीलंका और मालदीव को पार करने के बाद तेज हवाओं के साथ केरल पहुंचा। मानसून आने से चार दिन पहले से केरल में लगातार बारिश हो रही थी। 

 

इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान है। स्काईमेट के मुताबिक भारत में इस साल जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश 907 मिलीमीटर हो सकती है। पूरे भारत में चार महीनों के दौरान औसत 880.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसे लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) कहते हैं।

स्काईमेट इसे ही औसत मानकर चलती है। यानी बारिश का यह आंकड़ा 100% माना जाता है। इस साल 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। 2021 में मानसून के दौरान 103% बारिश होने की संभावना है। 96% से लेकर 104% की बारिश को सामान्य से बेहतर बारिश कहा जाता है। 2019 में यह आंकड़ा 110% और 2020 में 109% रहा था। यानी इस बार लगातार तीसरे साल अच्छे मानसून का फायदा मिलेगा।

Created On :   3 Jun 2021 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story