निगम की सख्ती से गुस्साए सफाई ठेकेदार ने कराई हड़ताल

The strictly angry contractor of the corporation went on strike
निगम की सख्ती से गुस्साए सफाई ठेकेदार ने कराई हड़ताल
निगम की सख्ती से गुस्साए सफाई ठेकेदार ने कराई हड़ताल

कर्मचारियों की मॉनीटरिंग हुई और अनुपस्थिति पर काटे गए 40 लाख रुपए आज से काम नहीं हुआ तो कल से नया ठेका लागू कर देगा नगर निगम
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
नगर निगम के ठेके पर दिए गए 39 वार्डों में शुक्रवार को आंशिक रूप से सफाई कार्य प्रभावित रहा। सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की वजह से हड़ताल कर दी। हालाँकि यह हड़ताल निगम पर दबाव बनाने के उद्देश्य  से की गई थी, इसलिए निगम ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार से यदि सफाई कर्मचारी काम पर वापस नहीं आए तो रविवार से नया ठेका लागू कर दिया जाएगा और समितियों को इस कार्य में लगा दिया जाएगा। ठेकेदार की यह नाराजगी इसलिए है कि पिछले कुछ माह से उसके कार्य में लगातार नजर रखी जा रही थी और गायब कर्मचारियों के वेतन आदि सहित कुल करीब 40 लाख रुपये की कटौती की गई। इस प्रकार की कटौती पहली दफा की गई और उसी का आक्रोश हड़ताल करवा कर दिखाया गया। 
नगर निगम की सफाई व्यवस्था में 39 वार्ड ऐसे हैं जहाँ का सफाई कार्य निजी ठेकेदार द्वारा कराया जाता है। इसके लिए निगम ने एचएस सर्विस प्रोवाइडर को ठेका दिया था। ठेकेदार ने यह आरोप लगाया है कि नगर निगम उसे पेमेंट नहीं कर रहा है जिससे कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं और कर्मचारियों ने इस वजह से शुक्रवार को हड़ताल कर दी। उसका कहना है कि निगम उसका भुगतान करे तो वह कर्मचारियों को वेतन बाँटेगा। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा समय पर बिल जमा नहीं करने के कारण  पेमेन्ट रुक जाता है, दो दिन पहले ही उसे 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया लेकिन उसने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया।
* लगातार मॉनीटरिंग से बदला खेल -  सफाई ठेकेदार से निगम ने 12 सौ कर्मचारी ठेके पर रखवाए हैं। इन कर्मचारियों का आज तक भौतिक सत्यापन नहीं किया गया, मतलब कितने कर्मचारी हैं, वे रोजाना आते हैं या नहीं इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। निगमायुक्त ने कर्मचारियों की लगातार मॉनीटरिंग कराई और जितने कर्मचारी काम पर उपस्थित होते थे उसी आधार पर भुगतान करने के आदेश दिए। दो माह के अंदर ही ठेकेदार के 40 लाख रुपए काटे गए। 
इनका कहना है
हड़ताल निगम को दबाव में लाने के लिए की गई थी, लेकिन इससे किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा। निगम के सफाई कर्मियों ने जाकर काम किया। दूसरी एजेंसी के कर्मचारी भी काम पर रहे। नई व्यवस्था जल्द बना रहे हैं।     
  भूपेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

Created On :   26 Dec 2020 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story