15 दिनों से एक जैसा बना हुआ है मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रात ठंड

The weather remained the same days are hot and the nights are cold
15 दिनों से एक जैसा बना हुआ है मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रात ठंड
15 दिनों से एक जैसा बना हुआ है मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रात ठंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर-पूर्वी हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने से दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने से रात ठंडी हो रही है। इस तरह की स्थिति दिसंबर शुरू होने तक रहेगी। हिमपात के बाद जब तक बर्फ पिघलता नहीं, तब तक दिन में ठंड महसूस नहीं होगी। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को नागपुर विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। पिछले 14 दिनों में नागपुर 7वीं बार विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। 

बर्फबारी के बाद बदलेगा हवा का रुख
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान जरूर आैर एक डिग्री तक कम हो सकता है। तापमान में गिरावट के बावजूद शहरवासियों को ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होगा। अच्छी धूप खिलने से दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होता है। मौसम के इस मिजाज के कारण अभी तक लोगों ने स्वेटर पहनना शुरू नहीं किया। रात को जरूर कुछ लोग स्वेटर पहने नजर आते हैं। कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में अभी बर्फबारी शुरू हो रही है। अच्छी बर्फबारी होने के बाद हवा का रुख बदलेगा आैर बर्फ पिघलना शुरू होने के बाद शीतलहर चलेगी। फिर दिन व रात दोनों समय ठंड का अहसास होगा।

उत्तर-पूर्वी हवा का असर 
अगले कुछ दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पूर्वी हवा का यह असर है। कुछ दिनों बाद उत्तरी हवा आएगी आैर उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में जितनी गिरावट आएगी, उतनी ठंड ज्याद महसूस होगी। दिसंबर में हवा का रुख बदलेगा आैर मौसम का मिजाज भी बदलेगा।  -एम. एल. शाहू, उपमहानिदेशक, प्रादेशिक मौसम विभाग नागपुर

कब-कब रहा पारा कम

तारीख    न्यूनतम 
11 नवंबर    15.8
13 नवं    14.5
16 नवं.    15.0
18 नवं.    14.5
21 नवं.    15.1
22 नवं.    14.8
24 नवं.    14.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

Created On :   25 Nov 2019 6:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story