25 तक बारिश के आसार नहीं, छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी

By - Bhaskar Hindi |22 July 2022 1:05 PM IST
मौसम 25 तक बारिश के आसार नहीं, छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। 25 जुलाई तक मध्यम या भारी बारिश होने के आसार नहीं हैं। बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मौसम का ऑरेंज या रेड अलर्ट नहीं हैै। बारिश नहीं होने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन मौसम खुशगवार है। कम दबाव का क्षेत्र विदर्भ से मध्यप्रदेश की ओर जाने के बाद से बारिश कम हाे गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप खिलेगी। दो दिन से बारिश नहीं होने से शहर में कही भी जलजमाव की स्थिति नहीं है।
Created On :   22 July 2022 6:34 PM IST
Next Story