मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला, 19 हजार लड़कियां देखेंगी आईपीएल मैच

There will be a match between Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला, 19 हजार लड़कियां देखेंगी आईपीएल मैच
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला, 19 हजार लड़कियां देखेंगी आईपीएल मैच

डिजिटल डेस्क, मुंबई, सोमदत्त शर्मा. वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले को दिखाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 19 हजार लड़कियों को आमंत्रित किया है। इसमें 36 एनजीओ के अलावा 200 दिव्यांग बच्चों को भी मैच दिखाया जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। 

मैच की पूर्व संध्या पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि खेल में महिलाओं का ज्यादा योगदान हो, इसी तर्ज पर इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां इस मैच में बुलाई गई हैं। बीसीसीआई ने इस साल महिलाओं के लिए भी वुमन प्रीमियर लीग की शुरुआत की है। इससे महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी योगदान करने का मौका मिलेगा। 

500 बसों का इंतजाम

अंबानी ने बताया कि 19 हजार लड़कियों को स्टेडियम लाने के लिए 500 बेस्ट की बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा करीब 2000 वॉलिंटियर्स भी लगाए गए हैं। लड़कियों के खानपान की व्यवस्था भी स्टेडियम में ही होगी। उनके लिए करीब एक लाख खाने के पैकेट मंगाए गए हैं। इन बच्चों को एक खास तरह की टीशर्ट पहनाकर स्टेडियम में बिठाया जाएगा।
 

Created On :   16 April 2023 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story