- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अक्टूबर से इनको नहीं मिलेगा राशन,...
अक्टूबर से इनको नहीं मिलेगा राशन, कहीं आप भी तो लिस्ट में नहीं !

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले के ऐसे 11 हजार 500 गरीब परिवार जिनके आधार नंबर ऑनलाइन अपने राशन कार्ड से लिंक नहीं हुए है उन्हें आगामी अक्टूबर से राशन मिलना बंद हो सकता है। पात्रतापर्ची धारी राशन उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह समय रहते आधार नंबरों को अपने राशन कार्ड से लिंक करा लें।
दरअसल आधार लिंक कराने के लिए शासन ने सितंबर तक की समय सीमा दी है। इसके लिए शासकीय राशन दुकानदारों को भी जिम्मेदारी दी गई है। वह घर-घर जाकर आधार लिंक का कार्य कर रहे हैं। जिले में 2 लाख 13 हजार 449 परिवार हैं, जिनके 8 लाख 65 हजार 737 सदस्य शासकीय राशन दुकानों से राशन लेते हैं। इनमें से 2 लाख एक हजार 870 परिवारों के 7 लाख 14 हजार 861 सदस्यों के आधार नंबर ऑन लाइन फीड हो चुके हैं। इन पात्रतापर्चीधारी परिवारों के लिए प्रति माह गेहूं का 30 हजार 559 क्विंटल गेहूं और 21 हजार 60 क्विंटल चावल का आवंटन होता है। जिन उपभोक्ता परिवारों के आधार नंबर लिंक नहीं हुए हैं उनको मैन्युअल तरीके से राशन दिया जा रहा है।
अक्टूबर से नहीं मिलेगा राशन
सितंबर माह के बाद यह व्यवस्था बंद कर दी जाएगी।आधार नंबर सीडिंग वंचित परिवारों की सूची बनाकर संबंधित सैल्समैन घर-घर जा रहे हैं। जरूरी दस्तावेज लेकर POS मशीनों के माध्यम से आधार नंबर लिंक करा रहे हैं। उपभोक्ताओं को यह सुविधा भी दी गई है कि वह किसी भी एमपी ऑनलाइन सेंटरों में जाकर लिंक करा सकते हैं। आवेदन फॉर्म दिखाकर राशन प्राप्त कर सकेंगे। POS मशीन में आधार लिंक का सॉफ्टवेयर अपलोड तो करा दिया गया है लेकिन दूर दराज की दुकानों में प्रापर इंटरनेट सुविधा नहीं होने से परेशानी आ रही है। वहीं जिले की 414 शासकीय राशन दुकानों में महज 260 सेल्समेनों की पदस्थापना है। ऐसे में उनके घर-घर जाकर लिंक करने में परेशानी आ रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी जेएल चौहान का कहना है कि ब्लॉकवार सैल्समैनों व विभागीय निरीक्षकों की बैठक लेकर शासन के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। सितंबर माह तक आधार नंबर लिंक करना है। अक्टूबर माह से राशन मिलना बंद हो सकता है।
Created On :   5 Aug 2017 12:23 PM IST