चोरों ने यात्रियों के गले उड़ाई सवा आठ करोड़ रुपए की सोने की चेन

Thieves snatched gold chains of travelers worth rupees 8 crore
चोरों ने यात्रियों के गले उड़ाई सवा आठ करोड़ रुपए की सोने की चेन
चोरों ने यात्रियों के गले उड़ाई सवा आठ करोड़ रुपए की सोने की चेन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की लोकल ट्रेनों और स्टेशनों से पिछले छह सालों में चोरों और समान छीन कर भागनेवालों ने यात्रियों के गले से सवा आठ करोड़ रुपए से ज्यादा की सोने की चेन उड़ा ली है। हालांकि रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और पुलिसवालों की तैनाती का असर यह हुआ है कि छीनैती के मामले कम हुए हैं और यात्रियों की आंखों में धूल झोंककर चेन चुरा लेने के मामले बढ़े हैं। इनमें से करीब 60 फीसदी मामले जीआरपी सुलझा पाने में नाकाम रही है।  

रेलवे पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जनवरी 2013 से दिसंबर 2018 के बीच मुंबई में रेल परिसर में चेन चोरी और झपटमारी के कुल 2084 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 860 मामलों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कामयाब रही है। इन वारदातों में यात्रियों ने कुल 8 करोड़ 28 लाख 24 हजार 399 रुपए की संपत्ति गंवाई थी जिसमें से 3 करोड़ 32 लाख 39 हजार 921 रुपए का माल बरामद करने में पुलिस कामयाब रही है।

साल 2018 में भी यात्रियों की चेन चुराने की 314 और छीनैती की 20 वारदातें सामने आई जिनमें 1 करोड़ 61 लाख रुपए की सोने की चेन चुराई गई, रेलवे पुलिस इनमें से 93 मामलों की सुलझाते हुए 34 लाख 23 हजार कीमत का माल बरामद कर पाई। शेख के मुताबिक लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए सिर्फ सीसीटीवी लगाने से चोरियों की गुत्थी सुलझनी मुश्किल है। जरूरत है कि पुलिस चौबीस घंटे सीसीटीवी की निगरानी करे और संदिग्धों के नजर आते ही तुरंत कार्रवाई करे।     

  साल       चोरी         छीनैती             कीमत         

2013        62          273            12921867       
2014        73         254             12714777
2015       244        160              15911711
2016       309           8              12489333
2017       341         26              15431053
2018       314         20              16138822

Created On :   25 April 2019 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story