हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1 करोड़ 67 लाख का सोना, तीन गिरफ्तार

Three arrested at the airport with gold worth Rs 1.65 crore
हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1 करोड़ 67 लाख का सोना, तीन गिरफ्तार
हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1 करोड़ 67 लाख का सोना, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोना तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 करोड़ 67 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सोना बरामद किया गया है। सोना लेकर दो आरोपी बैंकाक से मुंबई पहुंचे थे, जबकि तीसरा आरोपी इनसे सोना लेकर घरेलू उड़ान पकड़ने की तैयारी में था। AIU के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहले हरीश कुमार चोपड़ा और करन कुमार नाम के दो आरोपियों पर नजर रखी गई।

दोनों शनिवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट से बैंकाक से मुंबई पहुंचे थे। दोनों बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान अधिकारियों ने दोनों को रोककर उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें सोने के छह बिस्किट और एक कट पीस था। बरामद कुल सोने का वजन 6 किलो 109 ग्राम था। बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 67 लाख 65 हजार 906 रुपए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बैंकाक से लाया गया सोना वे अजय कुमार नाम के एक यात्री को देने वाले थे, जो एयर इंडिया की ही फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई पहुंचा था। 

आरोपियों ने तस्करी की बात स्वीकार की जिसके बाद उनके खिलाफ कस्टम्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर बरामद सोना जब्त कर लिया गया। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। AIU अधिकारी इस बात की छानबीन में जुटे हैं कि आरोपी क्या इससे पहले भी इस तरह तस्करी कर चुके हैं। 
 

Created On :   19 Aug 2018 1:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story