आंधी तूफान -   उचेहरा मंडी में कार समेत एक दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त  

Thunderstorm - A dozen bikes including car damaged in Uchehra mandi
आंधी तूफान -   उचेहरा मंडी में कार समेत एक दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त  
आंधी तूफान -   उचेहरा मंडी में कार समेत एक दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त  

 * 5 तहसील क्षेत्रों में बिगड़ा मौसम का मिजाज  
 डिजिटल डेेेस्क सतना।
जिले के 5 तहसील क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर मौसम का मिजाज बिगडऩे  से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आए अंधड़ ने उचेहरा की कृषि उपज मंडी और वेयर हाउस में लगे मोटे दरख्त उखाड़ फेंके। इन टूटे दरख्तों की चपेट में  आने से कार नंबर एमपी 09 बीसी 9500 समेत एक दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया है कि उचेहरा मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहंू खरीदी के 2 केंद्र संचालित हैं। जहां दोपहर के वक्त लगभग 60 से भी ज्यादा किसान मौजूद थे। वेयर हाउस में भी कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत :—-
इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से रामपुरबघेलान क्षेत्र के गुड़हुरु में एक ग्रामीण और अमरपाटन थाना क्षेत्र के परसवाही में एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब 55 वर्षीय उमाशंकर श्रीवास्तव आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आसमान से आफत टूटी। उधर, परसवाही में खेत में काम कर रही एक महिला की भी गाज गिरने से मृत्यु हो गई।  
 बेर बराबर ओले भी गिरे:——-
 जिन इलाकों में आंधी के साथ पानी का असर रहा उनमें -उचेहरा,मैहर, अमरपाटन, रामनगर और रामपुरबघेलान तहसील क्षेत्र शामिल हैं। तीनों तहसील इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। अंधड़ और तेज बारिश के बीच जिले के अमरपाटन और रामपुरबघेलान तहसील क्षेत्र के आंशिक भूभाग में बेर बराबर ओले भी गिरे। आधे-आधे घंटे के अंतर में बारिश के दो दौर चले। मौसम महकमे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का यह असर आने वाले 24 घंटे के दौरान यूं ही बना रहेगा।
 सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिरा पारा :——-
 मौसम में आए बदलाव से जिले के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को सामान्य से 2 डिग्री सेल्सीयस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सीयस की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति पर ही स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सीयस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सीयस मापा गया।
 

Created On :   8 May 2021 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story