हेल्थ चेकअप में फिट मिली बाघिन, बदली गई कॉलर आईडी 

Tigress found fit in health checkup, changed caller ID
हेल्थ चेकअप में फिट मिली बाघिन, बदली गई कॉलर आईडी 
हेल्थ चेकअप में फिट मिली बाघिन, बदली गई कॉलर आईडी 

डिजिटल डेस्क सतना। लगभग 5 साल पहले पन्ना टाइगर रिजर्व से जिले के मझगवां वन क्षेत्र में आई एक टाइग्रेस पी-213(22) को यहां के जंगल इतने भाए कि उसने यहीं अपना स्थाई रहवास बना लिया। उसने कई शावक जन्में और अब उसका एक बड़ा कुनबा है। डीएफओ राजीव मिश्र ने बताया इस टाइग्रेस को लगभग 4 साल पहले लगाई गई कॉलर आईडी पुरानी पड़ जाने के कारण उसे शुक्रवार को दोपहर सुरक्षात्मक तरीके से बदला गया। मेडिकल चेकअप के दौरान बाघिन पूर्णतया स्वस्थ्य पाई गई, उसे पुन: जंगल में छोड़ दिया गया। इससे पहले जंगल में उसकी लोकेशन आईडी एवं एंटिना की मदद से ली गई। 

 पन्ना टाइगर रिजर्व से बुलाए गए थे 4 हाथी
बाघिन की तलाश और मिल जाने पर उसे ट्रैंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व से 4 हाथी गणेश, वन्या, केनकली और अनंती बुलाए गए थे। इस मौके पर सतना डीएफओ के अलावा डा. राजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार शर्मा, तफसील खान, उदयमणि सिंह परिहार, भूपेन्द्र शुक्ला, अरविंद, रामचरण गौंड़, स्वर्ण सिंह समेत 8 महावत संचालक संजय रायखेड़े,  डा. राजेश तोमर और वन्यप्राणी विशेषज्ञ विवेक पगारे भी उपस्थित रहे।

Created On :   15 Feb 2020 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story