- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- टाइम मैनेजमेंट करने से मिलेगी...
टाइम मैनेजमेंट करने से मिलेगी परीक्षा में सफलता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। टीचर्स और पैरेंट्स के बोलने के बावजूद कई ऐसे स्टूडेंट्स होंगे, जो मैथ्स की बुक से भी डरते होंगे। वहीं एसएसटी में आप अलग-अलग तरह के सवालों से परेशान होंगे। मैप में क्या कहा गया है और कौन सी तारीख काे क्या हुआ। यह एक चुनाैती रहती है। एेसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिवीजन कैसे किया जाए। फिलॉसफर प्लेटाे के अनुसार मैथ्स सिर्फ उन्हें अपना सीक्रेट शेयर करती है, जो उसे सच्चे मन से अपनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ आपके टीचर्स और पैरेंट्स भी कहते होंगे। जितनी प्रैक्टिस करेंगे मैथ्स उतना ही अच्छी तरह समझ में आएगी। एग्जाम में सफलता के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट के जानिए टिप्स, जो मददगार होंगे।
दिशाओं के आधार पर मैप की प्रैक्टिस करें
एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ एग्जाम्स में ज्यादा समय नहीं रहा है, इसलिए बच्चे अभी उन सवालों पर फोकस करें, जो उन्हें अच्छी तरह याद हैं। एसएसटी फैक्ट्स बेस्ड सब्जेक्ट है, जिसमें विस्तार से लिखने के लिए कहा जाता है। एक बार टाइपोलॉजी को समझ कर, प्वाइंटर्स बनाएं। प्वाइंटर्स को जवाब में बताना आसान होगा। साथ ही प्रैक्टिस के दौरान मैप को ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ व साउथ में बांट कर मैप के सवालों को तैयार करें। इससे आप उस एरिया को समझने में कभी गलती नहीं करेंगे। वहीं स्टूडेंट्स एसएसटी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल नहीं रख पाते, इसके लिए सबसे बेहतर है सैंपल पेपर को 10:30 से 1:30 बजे के टाइम में क्लीयर करें। इससे आपका टाइम मैनेजमेंट सही हो पाएगा।
मैथ्स से ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि सम सॉल्व करने का सबसे बड़ा टूल फॉर्मूले हाेते हैं। हां उन्हें याद करना ही सबसे मुश्किल है, लेकिन उन्हें किताब खाेलने से पहले प्लेन पेपर पर लिख कर रिवाइज करें। इससे ज्यादा से ज्यादा फाॅर्मूले याद रख पाएंगे। मैथ्स ऐसा सब्जेक्ट नहीं है, जिसे पढ़कर समझ पाएंगे। ऐसे में इस समय उन फॉर्मूलों पर काम करें, जिनमें डाउट है। इसके बाद पांच साल के पेपर को सॉल्व करना शुरू करें। पांच साल के सैंपल पेपर से आप पेपर पैटर्न देख पाएंगे और इससे सम्स सॉल्व करने की स्पीड बेहतर होगी।
Created On :   21 Feb 2020 6:22 PM IST