कांग्रेस का आश्वासन पूरा करने पाटना होगा आधा समुद्र - सीएम

To fulfill the assurances of Congress, it will need to cover half sea- CM
कांग्रेस का आश्वासन पूरा करने पाटना होगा आधा समुद्र - सीएम
कांग्रेस का आश्वासन पूरा करने पाटना होगा आधा समुद्र - सीएम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में झोपड़पट्टी वासियों को 500 वर्ग फुट का घर देने के कांग्रेस के आश्वासन की आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में झोपड़पट्टीवासियों को 500 वर्ग फुट का घर देंगे तो आधा समुद्र पाटना पड़ेगा। समुद्र की जगह पर ही घर बनाना संभव होगा अन्यथा मुंबई में घर बनाने के लिए जगह नहीं है।

 500 वर्गफिट के घर देने के आश्वासन पर सीएम की टिप्पणी 

मंगलवार को अंधेरी में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल अपने भाषण में आधे समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पता चला है कि राहुल रात को झटके में उठकर मोदी-मोदी करते हैं। राहुल का भाषण मतलब मनोरंजन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब मूर्गी बेचने का धंधा है जो कभी पूरा नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में गरीबी के खिलाफ केवल मोदी ने लड़ाई लड़ी है। 
 

Created On :   23 April 2019 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story