ट्रैक्टर ट्राली नाले में गिरी, 31 मजदूर घायल, ग्रामीणों की सजगता से बड़ी दुर्घटना टली

Tractor trolley falls into drain, 31 workers injured in accident
ट्रैक्टर ट्राली नाले में गिरी, 31 मजदूर घायल, ग्रामीणों की सजगता से बड़ी दुर्घटना टली
ट्रैक्टर ट्राली नाले में गिरी, 31 मजदूर घायल, ग्रामीणों की सजगता से बड़ी दुर्घटना टली

डिजिटल डेस्क, उमरियापान/ कटनी। उमरियापान थाना क्षेत्र के खाम्हा से नैगवां के बीच कौही नाले में ट्रैक्टर ट्राली गिर जाने से कई मजदूर घायल हो गए। ट्राली में 31 मजदूर सवार थे। जिन्हें धान का रोपा लगवाने के लिए खाम्हा से ले जाया जा रहा था। इसे मजदूरों का सौभाग्य ही कहा जाएगा कि नाले में ज्यादा पानी नहीं था, वरना कईयों को जान से हाथ धोना पड़ सकता था। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कचनारी निवासी संजू पटेल के ट्रैक्टर से मजदूरों को ले जाया जा रहा था और ड्राईवर बिरजू कोल पिता सूरज कोल (22) निवासी कचनारी ट्रैक्टर चला रहा था। खाम्हा से नैगवां मार्ग पर पड़ने वाले कौही नाले में अनियंत्रित होकर ट्राली पलटकर सीधे नाले में समा गया। घटना होते ही घायलों को ग्रामीणों ने नाले से बाहर निकाला और निजी वाहन व 108 एम्बुलेंस से उमरियापान शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।लगभग एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी भेजा गया है।

ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
बताया गया है जिस समय ट्रैक्टर ट्राली गिरी, वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में नाले में घुसकर मजदूरों को बाहर निकाला। कई लोग ट्राली में नीचे दब गए थे, उन्हे भी मशक्कत से सुरक्षित बाहर किया। राहगीरों और ग्रामीणों की तत्परता से मजदूरों की जान बच सकी। मजदूरों को नाला से निकालकर प्राइवेट वाहनों एवं एम्बुलेंस में तत्काल शासकीय अस्पताल उमरियापान भेजा गया।

पकड़ा गया ड्राइवर
बताया गया है कि घटना के समय ट्रैक्टर चालक बिरजू कोल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मजदूरों ने बताया था कि चालक शराब के नशे में धुत था, जिस पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन वह शराब के नशे में नहीं मिला। फिलहाल चालक पुलिस की हिरासत में है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में महिला-पुरुषों सहित 31 मजदूर सवार थे, जिनमें नाबालिग भी थे। ट्रैक्टर नाले में गिरने से कु.लक्ष्मी कोल (12), मुकेश कोल (30), पार्वती बाई कोल,  रामकुमार कोल, दशरथ कोल, विजय कोल, गुडियाबाई कोल, रानीबाई कोल, ललिताबाई कोल, गिरजाबाई, दीपक कोल (12), अंजूबाई कोल, कु.सरिता कोल, कु. गोदा कोल, कु. सपना कोल, कु. रीना कोल, फूलबाई कोल, बड्डोबाई कोल, सरोजबाई कोल, सत्यम कोल (15), पार्वती कोल, रामरती कोल, कु. सीमा कोल, सुमनबाई कोल, अनीताबाई कोल, कु. छोटी कोल, कु.मुन्नी कोल, करिश्माबाई, कृष्णाबाई कोल, तुलसीबाई, मेवाबाई कोल, समनीबाई कोल घायल हुए हैं।

 

Created On :   23 Aug 2018 11:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story