नई मुंबई में तिहरे हत्याकांड से खलबली, एमआईडीसी परिसर में बंद पड़ी फैक्ट्री में मिले शव

Triple murder case in turbhe micd colony navi mumbai maharashtra
नई मुंबई में तिहरे हत्याकांड से खलबली, एमआईडीसी परिसर में बंद पड़ी फैक्ट्री में मिले शव
नई मुंबई में तिहरे हत्याकांड से खलबली, एमआईडीसी परिसर में बंद पड़ी फैक्ट्री में मिले शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में तीन लोगों की हत्या से सनसनी मच गई है। शनिवार की सुबह यह वारदात सामने आयी जिसके बाद तुर्भे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे आर्थिक लेन - देन को लेकर विवाद हो सकता है।

मृतकों की पहचान इरशाद(20), नौशाद(17) और राजेश (28) के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और नई मुंबई में बंद पड़ी फैक्ट्री में गोदाम बनाकर भंगार का व्यवसाय कर रहे थे। तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाशी मनपा अस्पताल भेज दिया गया जबकि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और आला अधिकारियों ने मौका ए वारदात का मुआयना किया। 

इरशाद और नौशाद सगे भाई बताए जा रहे हैं। तीनों के शव बिस्तर पर ही खून से लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि बीती रात तीनों की हत्या की गई है। सुबह नौ बजे एक शख्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी इसके बाद एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

Created On :   13 July 2019 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story