ढाई घंटे चली बार्डर मीटिंग - चित्रकूट में 5 दिनी दीपोत्सव की तैयारियां शुरु  

Two-and-a-half-hour border meeting - preparations begin for 5-day festival in Chitrakoot
ढाई घंटे चली बार्डर मीटिंग - चित्रकूट में 5 दिनी दीपोत्सव की तैयारियां शुरु  
ढाई घंटे चली बार्डर मीटिंग - चित्रकूट में 5 दिनी दीपोत्सव की तैयारियां शुरु  

अंतरराज्यीय समन्वय पर जोर, दीपदान के दिन बंद रहेगा लेजर शो  
डिजिटल डेस्क सतना।
धर्मनगरी चित्रकूट में 5 दिवसीय दीपोत्सव की सरकारी तैयारियां शुरु हो गई हैं। परंपरागत तौर पर हर वर्ष दीपावली मेला में लाखों की तादाद में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं। अबकि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर कम भीड़ भरने की उम्मीद है। मगर, बावजूद इसके एमपी का सतना और यूपी का कर्वी प्रशासन संक्रमण पर नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के हर संभव कोशिशों की रणनीति पर काम कर रहा है। बुधवार को इसी सिलसिले में चित्रकूट में कलेक्टर अजय कटेसरिया और चित्रकूट धाम कर्वी के जिला अधिकारी शेषमणि पांडेय के बीच बार्डर मीटिंग हुई। दोनों राज्यों के अफसरों की इस साझा बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और कर्वी के एसपी अंकित मित्तल भी उपस्थित रहे। बैठक में परस्पर समन्वय की जरुरत जताते हुए पुख्ता रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि दीपदान के दिन रामघाट पर आयोजित होने वाला लेजर शो बंद रहेगा। 
कॉमन व्हाट्सएप गु्रप:——
बैठक में मेला ड्यूटी पर तैनात एमपी और यूपी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को एक कॉमन व्हाट्सएप गु्रप से जोडऩे का निर्णय लिया गया।  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा जारी किए गए कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराए जाने पर भी चर्चा हुई। मास्क और सेनिटाइजर के उपयोग के साथ भीड़ की संभावना वाले  क्षेत्रों को निरंतर सेनिटाइज कराने का निर्णय लिया गया। 
हटाया जाएगा अतिक्रमण : प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन :————
चित्रकूट के मेला क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाया जाएगा। 
पार्किंग और डायवर्सन पर भी चर्चा हुई। मेला क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुल में भी आवागमन पर भी पाबंदी लगाने पर विचार किया जाएगा। 
 मूल्य नियंत्रण पर रहेगी कड़ी नजर :———— 
बैठक में दोनों राज्यों के मेला क्षेत्र में नाव,पूजन सामग्री,प्रसाद और पार्किंग में मूल्य नियत्रंण पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों के कंट्रोल रुम और खोया-पाया केंद्रों के बीच परस्पर सतत समन्वय , रामघाट में चेंजिंग रुम बनाने, सीसीटीवी कैमरों की मदद से संपूर्ण मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने  पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मेल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य विभाग को छापामार शैली में सेंपलिंग कराए जाने की भी हिदायत दी गई है। 
 2 राज्यों के बीच 20 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र :—————-
 बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बताया कि सतना जिले की सीमा के अंदर के संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि  एमपी की सीमा में 5 अस्थाई पार्किंग बनाई जाएंगी। पीली कोठी के रास्ते बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने मैहर के नवरात्र मेले के अनुभव शेयर किए।  कर्वी के जिला अधिकारी शेषमणि पांडेय ने जानकारी दी कि यूपी के मेला क्षेत्र को 9 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र के साथ साथ परिक्रमा पथ की सतत साफ -सफाई के लिए मोबाइल टीम लगाने, आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने, पेयजल , बिजली ,स्वास्थ्य और मंदाकिनी नदी की साफ सफाई के समुचित प्रबंध करने  के निर्देश दिए गए। 
 सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध :————
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि चित्रकूट के मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि  12 नवंबर को शाम 6 बजे से पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा।   
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सिलेंडर और पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। दोनों राज्यों के परिक्रमा पथ पर नारियल और अगरबत्ती का प्रयोग भी प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय लिया गया है।  नावों की नंबरिंग कराकर नाविकों का हिसाब रखा जाएगा। उन्हें पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। मंदाकिनी में गोताखोर तैनात रहेंगे और गहरे जल स्तर पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। 

Created On :   5 Nov 2020 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story