कर्ज देने के लिए रिश्वत लेते दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने पकड़ा

Two bank officials arrested for taking bribe to give loan, arrested by CBI
कर्ज देने के लिए रिश्वत लेते दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने पकड़ा
कर्ज देने के लिए रिश्वत लेते दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्ज देने के लिए दो लाख रुपए की घूस ले रहे एचडीएफसी बैंक के दो अधिकारियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बैंक की पुणे जिले में स्थित बारामती शाखा में तैनात है। शिकायतकर्ता ने 99 लाख रुपए के कर्ज के लिए आवेदन किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नितिन निकम और गणेश धैयगुडे है। निगम एचडीएफसी बैंक की बारामती शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर और धैयगुडे इसी शाखा में रूरल सेल्स एक्यूटिव के पद पर तैनात हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बैंक में 99 लाख रुपए के कर्ज के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता ने नितिन से कर्ज के लिए संपर्क किया तो उसने 2 लाख 70 हजार रुपए की घूस मांगी और कहा कि यह रकम दिए बिना उसे कर्ज नहीं मिल सकता।

मोलभाव के बाद आरोपी सवा दो 2 लाख रुपए की घूस लेकर  कर्ज मंजूर करने को राजी हो गए। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी  सीबीआई को दे दी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और पहले घूस की रकम लेने वाले धैयगुडे को दबोचा और बाद में निकम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके बारामती स्थित घरों और दफ्तरों पर छापेमारी भी की और कई दस्तावेज बरामद किए। आरोपियों ने कितने लोगों को इस तरह घूस लेकर कर्ज दिया है इसकी छानबीन की जा रही है।  

Created On :   31 July 2020 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story