नागपुर में दो कोरोना मरीज डिस्चार्ज, जानिए - औरंगाबाद, यवतमाल, जालना, धुलिया, नाशिक और नांदेड़ के ताजा हाल

Two corona patient discharges in Nagpur, know about Aurangabad, Yavatmal, Jalna, Dhulia, Nashik and Nanded
नागपुर में दो कोरोना मरीज डिस्चार्ज, जानिए - औरंगाबाद, यवतमाल, जालना, धुलिया, नाशिक और नांदेड़ के ताजा हाल
नागपुर में दो कोरोना मरीज डिस्चार्ज, जानिए - औरंगाबाद, यवतमाल, जालना, धुलिया, नाशिक और नांदेड़ के ताजा हाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को मेयो से दो मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें सतरंजीपुरा का 30 वर्षीय पुरुष व मोमिनपुरा का 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 48 हो गई है। आपको बतादें संतरानगरी रेड जोन में है, जिस कारण आगामी समय में लॉकडाउन में ढील संभव नजर नहीं आ रही। 

यवतमाल में कोई मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं

यवतमाल मेडिकल कॉलेज में  रविवार को कोई नए मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। जिससे जिला प्रशासन व जनता ने राहत की सांस ली है। कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या अब तक 90 हो चुकी है। तो आयसोलेशन वार्ड में 80 भर्ती है। गत 48 घंटों में कोई नया मरीज नहीं मिला है। इससे पहले जिस एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, वो पॉजिटिव है, नया पेशेंट नहीं मिला।

रेड जोन में औरंगाबाद नहीं खुलेंगे उद्योग व व्यापार

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पर्यटन और सांस्कृतिक नगरी के रूप में परिचित औरंगाबाद जिला काफी पहले से रेड जोन में है। संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव उपाय किया जा रहा है। इसके बावजूद रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 250 तक है। जिलाधिकारी उदय चौधरी के अनुसार फिलहाल 4 मई से किसी भी किस्म की छूट या अनुमति सरकार की ओर से नहीं दी गई है। इसके चलते उद्योग और व्यापार बंद हैं। ग्रामीण इलाकों में कुछ कंपनियां शुरू की गई हैं। पूरे हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 

ऑरेंज जोन में जालना

ग्रीन जोन से जालना जिला फिर ऑरेंज जोन में जा चुका है।  शुक्रवार रात दूसरे जिले से जालना आए पांच संदेही मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन पांच संक्रमितों में चार राज्य आरक्षित टुकड़ी के जवान मालेगांव से लौटे हैं। एक रोगी मुंबई से परतूर तहसील में लौटा था। केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में कुछ उद्योग व्यवसायों को आरंभ किया जाएगा। उद्यमी घनश्यामदास गोयल ने बताया कि स्टील नगरी के रूप में ख्यात है। स्टील निर्माण उद्योगों में काम आरंभ करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। कर्मचारियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था करने, उनके सैनेटाइजेशन की व्यवस्था व अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए अभी और एक सप्ताह का समय लग सकता है।

रेड जोन में धुलिया, 28 संक्रमित

धुलिया में 28 लोगों के संक्रमित होने के साथ जिला फिलहाल रेड जोन में है, लेकिन गत दो दिनों में कोरोना का एक भी मामले सामने नहीं आने से राहत है। कड़ाई से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। फिलहाल राहतों की बात करने से जिम्मेदारों ने इनकार कर दिया।


नाशिक के हाल बेहाल

जिले और शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को ध्यान रखकर प्रशासन ने इसे रेड जोन में रखा है। अकेले मालेगांव शहर में 298 संक्रमित मिले हैं, प्रशासन ने जरूरी सामान की दुकानों के अलावा किसी प्रकार की दुकाने खोलने पर पाबंदी लगाई है। एमआईडीसी की 3127 में से 1627 कंपनियों को काम शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसमें 300 कंपनियाें में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। मालेगांव में पूर्ण पाबंदी है।

नांदेड़ ग्रीन से अब ऑरेंज जोन में

नांदेड़ शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच जाने से यह ऑरेंज जोन में आ गया है। नांदेड़ से पंजाब गए लोगों में कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गुरुद्वारा परिसर, लंगर साहिब को भी सील कर दिया गया है। वहां गतिविधियां बेहद सीमित हैं।

Created On :   3 May 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story