मैहर: दो महिला कर्मचारियों ने BEO  की चप्पलों से धुनाई की, फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप

मैहर: दो महिला कर्मचारियों ने BEO  की चप्पलों से धुनाई की, फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप

डिजिटल डेस्क सतना । मैहर में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) की महिला कर्मचारियों ने चप्पलों से जर्बदस्त धुनाई कर दी। कार्यालय के कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। बीईओ की पिटाई करने वाली महिला कर्मचारियों में उसी कार्यालय में काम करने वाली सहायक ग्रेड टू पर पदस्थ है जबकि दूसरी महिला कार्यालय की प्यून है। घटना मंगलवार दोपहर की है।

बीईओ की पिटाई करने वाली महिला कर्मचारियों का आरोप है कि बीईओ कमला प्रसाद वर्मा उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते हैं और जब चाहे छेड़छाड़ करते थे। जब बात नहीं करते तो वे कहते थे कि तुम्हारा ट्रांसफर कर दूंगा। बीईओ की ऐसी हरकतों से महिलाएं तंग आ चुकी थीं और आज उनके सब्र का बांध फूट गया। दोनों ने बीईओ को उसी के चैंबर में जमकर पीटा। जब वह बाहर भागने लगा तो वीडियो बना रहे कर्मचारियों ने पिटने के लिए उसे फिर अंदर की तरफ धकेल दिया।

इन महिलाओं का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होने बीईओ को पीटने के बाद थाना प्रभारी को फोन लगा पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को लिखित शिकायत देने को कहा है। टीआई द्वारा मामले की जांच करवाने की बात कही गई है। वहीं मैहर के SDOP रामखेलावन शकरवार ने कहा, दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है, आरोपों की जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


 

Created On :   28 July 2020 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story