दोपहिया की टक्कर में दो युवतियां गंभीर, मानेगांव में हुई दुर्घटना  

Two girls serious in two-wheeler collision
दोपहिया की टक्कर में दो युवतियां गंभीर, मानेगांव में हुई दुर्घटना  
भंडारा दोपहिया की टक्कर में दो युवतियां गंभीर, मानेगांव में हुई दुर्घटना  

डिजिटल डेस्क, भंडारा। लाखनी की ओर से पिंपलगांव/सड़क की ओर स्कूटी से जा रही युवती की दोपहिया को विपरीत दिशा से आनेवाली दोपहिया ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर धाबे के समक्ष मानेगांव/सड़क पर सोमवार की सुबह 8 बजे के दौरान सामने आयी। गंभीर रूप से घायल युवतियों के नाम पिंपलगांव/सड़क निवासी वैजु राजेंद्र सोनटक्के (22) व राही उमेश कमाने (22) बताया जा रहा है। राही कमाने के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राही पर भंडारा के निजी अस्पताल में उपचार शुरू है। दुर्घटना के उपरांत टक्कर मारने वाला दोपहिया चालक घटना स्थल से दोपहिया के साथ फरार हो गया। वैजु सोनटक्के व राही कमाने  दोनाें सहेलियां टीवीएस वेगो स्कूटी क्रमांक एमएच 36 एस 0107 से लाखनी से अपना काम निपटाकर पिंपलगांव/सड़क की ओर जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर पाल धाबे के समक्ष मानेगांव/सड़क में विपरीत दिशा से आनेवाली दोपहिया ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं टक्कर मारने वाला दोपहिया का वाहन चालक दोपहिया के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। घायल दोनों सहेलियों को घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों द्वारा लाखनी के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वैजु पर प्रथम उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई जबकि राही के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे भंडारा रेफर किया गया। भंडारा के निजी अस्पताल में राही का उपचार किया जा रहा है। राजेंद्र सोनटक्के की शिकायत पर लाखनी पुलिस ने अज्ञात दोपहिया चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2022 धारा 279, 337, भादंवि सहधारा 184, 134 (ब) 187 मोटर वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में पुलिस नायक प्रमोद टेकाम द्वारा जांच की जा रही है।

Created On :   25 May 2022 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story