दिल्ली से पकड़े गए ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज

Two people arrested for online fraud in delhi
दिल्ली से पकड़े गए ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज
दिल्ली से पकड़े गए ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मड़ई निवासी महिला रत्ना वर्मा से ओटीपी पूछकर उसके अकाउंट से 58 हजार रुपए निकालने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में फर्जी कॉल सेन्टर चलाते थे। दोनों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके अकाउंट से रकम निकाला करते थे। दोनों जालसाजों को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अक्टूबर में मड़ई निवासी रत्ना वर्मा ने ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था। डिलेवरी मिलने के बाद मोबाइल खराब निकला। महिला ने मोबाइल वापस करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। विष्णु गार्डन निवासी 19 वर्षीय कुलविंदर सिंह और टैगोर गार्डन निवासी हेमराज सिंह को महिला का मोबाइल नंबर मिल गया। उन्होंने कुछ दिन बाद महिला को फोन किया कि उनके मोबाइल की रकम उनके अकाउंट में वापस की जाएगी। इस बहाने महिला का अकाउंट नंबर ले लिया। रकम वापस करने का झांसा देकर जालसाजों ने 18 बार में महिला के अकाउंट से 58 हजार 650 रुपए निकाल लिए।
मोबाइल लोकेशन से मिली जानकारी - साइबर सेल ने आरोपियों के नंबर के आधार पर उनकी मोबाइल लोकेशन निकाली। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि आरोपी िदल्ली के रहने वाले हैं। इसके बाद एक टीम दिल्ली भेजी गई।
ऐसे पकड़े गए आरोपी - आरोपियों की मोबाइल लोकेशन िनकालने के बाद एसआई सतीश झारिया और हवलदार राजवीर सिंह की टीम दिल्ली भेजी गई। राजौरी गार्डन दिल्ली पुलिस की मदद से पहले हेमराज सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हेमराज सिंह की निशानदेही पर कनाट प्लेस से कुलविंदर सिंह को पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट में पेश कर टॉजिंट रिमांड लिया गया।
पहले दूसरों के लिए करते थे जालसाजी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले एक कॉल सेंटर में काम किया करते थे, कॉल सेंटर में जालसाजी का काम होता था। वे फर्जी कॉल करके लोगों के अकाउंट से रकम निकाला करते थे। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इससे कॉल सेंटर बंद हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर फर्जी कॉल सेंटर खोल लिया और लोगों के साथ जालसाजी करने लगे।

 

Created On :   19 Jan 2018 1:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story