मां का चल रहा था किसी और से प्रेम प्रसंग, बेटों ने चाकू से गोदकर ली प्रेमी की जान

Two person killed a Man who loves with his Mother, one arrest
मां का चल रहा था किसी और से प्रेम प्रसंग, बेटों ने चाकू से गोदकर ली प्रेमी की जान
मां का चल रहा था किसी और से प्रेम प्रसंग, बेटों ने चाकू से गोदकर ली प्रेमी की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मां से प्रेम संबंधों से नाराज बेटों ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना ठाणे जिले के भिवंडी इलाके की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा अब भी फरार है। जिस शख्स की हत्या की गई उसका नाम अब्दुल हाफिज अंसारी, उम्र 50 साल है। एक राशन की दुकान में काम करने वाले हाफिज के अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध थे। लेकिन महिला के बेटे सरफराज शेख, उम्र 25 साल और सैफ शेख उम्र, 27 साल इससे नाराज थे। 

काम से वापस लौट रहा था तभी धारदार हथियार से किया वार

शनिवार देर रात अंसारी काम से वापस लौट रहा था तभी सरफराज और सैफ ने उसे रास्ते में रोका। उनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद दोनों ने अंसारी पर चॉपर से वार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग खून से लथपथ अंसारी को इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज से पहले डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भिवंडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

एक आरोपी धराया, दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर 

प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला कि अंसारी की हत्या एक पावरलूम में काम करने वाले सरफराज और सैफ ने की है। इसके बाद पुलिस ने सैफ को भिवंडी से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई सरफराज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूछताछ में सैफ ने बताया कि अंसारी और उसकी मां के बीच प्रेम संबंध थे। इसकी भनक लगने के बाद दोनों भाइयों ने उसे मां से दूर रहने को कहा लेकिन अंसारी नहीं माना। इसी के चलते दोनों ने उसकी जान ले ली। पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि उसे जल्द ही तलाश लिया जाएगा। जिसे लेकर आरोप की तलाश शुरु कर ली गई है। 

Created On :   25 Dec 2017 7:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story