- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 62 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर...
62 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By - Bhaskar Hindi |16 Dec 2021 2:26 PM IST
पाँच आरोपी मौके से हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस 62 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क सतना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात कोलगवा थाना क्षेत्र में बदखर तलैया के पास छापा मारकर 62 लाख 25 हजार कीमत का 4 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा जब्त करने के साथ ही अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों जयदीप सिंह उर्फ जेडी कुशवाहा 28 वर्ष निवासी पडुहार सभापुर और सचिन उर्फ अजय प्रताप सिंह बघेल 24 वर्ष निवासी रीवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन और एक बाइक जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Created On :   16 Dec 2021 7:53 PM IST
Tags
Next Story