उद्धव ने मुख्यमंत्री शिंदे को कहा गुंडा मंत्री- फडणवीस पर भी निशाना

Uddhav called Chief Minister Shinde a goon minister – target on Fadnavis as well
उद्धव ने मुख्यमंत्री शिंदे को कहा गुंडा मंत्री- फडणवीस पर भी निशाना
कानून व्यवस्था पर मांगा इस्तीफा उद्धव ने मुख्यमंत्री शिंदे को कहा गुंडा मंत्री- फडणवीस पर भी निशाना

डिजिटल डेस्क, ठाणे. सोमवार की रात शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं के हमले में घायल शिवसेना (उद्धव ठाकरे)के युवती सेना प्रकोष्ठ की पदाधिकारी रोशनी शिंदे का हालचाल जानने उद्धव ठाकरे ठाणे पहुंचे। अस्पताल में भर्ती रोशनी से मिलने के बाद उद्धव ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुंडा मंत्री कह डाला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में गुंडामंत्री के लिए एक पद सृजित करना चाहिए। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा किगृहमंत्री लाचार हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।  

मंगलवार की दोपहर उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ ठाणे के निजी अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद विनायक राऊत और ठाणे के सांसद राजन विचारे,ठाणे शिवसेना ठाकरे गुट के जिला प्रमुख केदार दिघे भी मौजूद थे। हमले में घायलरोशनी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा शिंदे को मुख्यमंत्री बोलू या गुंडा मंत्री? यह जनता तय करेगी। उद्धव ने कहा जब सरकार नपुंसक है तो उससे कोई उम्मीद कैसे की जा सकती है? उद्धव ने कहा ठाणे शहर की पहचान महिलाओं की रक्षा करने वाले शिवसैनिकों के लिए थी, जिसे धर्मवीर आनंद दिघे का शहर कहा जाता है, वह आज गुंडों का ठिकाना बना गया है। महिलाएं गुंडागर्दी करने लगी हैं। ऐसे में ठाणे का क्या होगा यह सवाल आम लोगों के मन में आना स्वाभाविक है। उद्धव ठाकरे बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से मिलने पुलिस आयुक्त कार्यालय भी गए परपुलिस आयुक्त उस वक्त अपने दफ्तर में मौजूद नही थे। 

गौरतलब हो कि सोमवार की शाम शिंदे समर्थक करीब 20 महिलाओं ने उद्धव गुट की कार्यकर्ता कार्यकर्ता रोशनी दीपक शिंदे की पिटाई कर दी थी। जख्मी रोशनी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। रोशनी घोड़बंदर रोड स्थित एक शो रूम में कार्यरत है। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे शिंदे समर्थक महिलाओं का मोर्चा वहां पहुंचा और आफिस के भीतर घुस कर उन्होंने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की।राजन विचारे ने आरोप लगाया है की सीसीटीवी फुटेज में सब दिख रहा है लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया सिर्फ शिकायत पत्र लिया। गर्भवती शिंदे की लात घूसों से पिटाई की गई। उसके पेट पर लात मारा गया है। सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती करने के लिए टालमटोल किया गया। विचारे ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते सवाल किया कि क्या महिला पर जानलेवा हमला दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के विचारों के साथ आगे बढ़ना है?विचारे ने रोशनी की पिटाई को अमानवीय घटना बताया है और कहा है कि यदि उसकी जान को कुछ खतरा होता है तो उसकी जबाबदारी मुख्यमंत्री की होगी। मारपीट की घटना की एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से उद्धव समर्थको में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी है। इसके विरोध में बुधवार को उद्धव ठाकरे समर्थकों द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा। सांसद विनायक राऊत ने बताया है कि इस दौरान पुलिस आयुक्त के कार्यालय में ताला लगाया जाएगा।  

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ विवाद

पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में रोशनी ने बताया है कि शिंदे समर्थक दत्ताराम गवस ने उद्धव ठाकरे पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके जवाब में शिंदे ने कमेंट किया था। आरोप है कि इसके बाद गवस ने रोशनी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की और रोशनी ने भी उसका जवाब दिया था। रोशनी के मुताबिक इसके बाद मुख्यमंत्री की पत्नी पर कमेंट करने को लेकर उसको फोन कर धमकाया जाने लगा। गलती नहीं होने के बावजूद रोशनी ने गलतफहमी के लिए माफ़ी भी मांगी थी लेकिन इसके बावजूद 15 से 20 महिलाएं उसके आफिस में घूस गई और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। रोशनी ने पत्र में पूर्व नगरसेविका नम्रता भोसले के अलावा पूजा तिडके, प्रियंका मसूरकर, प्रतीक्षा विचारे, हर्षाली शिंदे, रोहिणी ठाकुर, अनघा पवार, पूर्व नगरसेवक सिद्धार्थ ओवलेकर सहित कुल 20 लोगों पर आरोप लगाया है। 

दूसरी तरफ शिंदे गुट की महिला पदाधिकारी मीनाक्षी शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि रोशनी शिंदे और ठाकरे गुट के पदाधिकारियों के आरोप झूठे हैं।शिंदे गुट के लोगों ने पिछले एक साल में एक भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं किया है। लेकिन यहां के सांसद ने एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए एक टीम गठित कीहै पर हमने आज तक उसका जवाब नहीं दिया, लेकिन अब यह सिर के ऊपर जा रहा है।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय पर महा आघाडी का मोर्चा आज
ठाणे में ठाकरे गुट की एक महिला कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में उद्धव ठाकरे गुट अब आक्रामक हो गया है। मारपीट की शिकार हुई रोशनी शिंदे की शिकायत अभी तक दर्ज नहीं होने के कारण ठाकरे गुट ने बुधवारको ठाणे पुलिस आयुक्तालय परमोर्चा निकालने का फैसला किया गया है। इस दौरान विधायक आदित्य ठाकरे, राकांपा विधायक जीतेंद्र आव्हाड और कांग्रेस नेता विक्रांत चव्हाण भी मौजूद रहेंगे।

नरेश म्हस्के, शिवसेना (शिंदे) प्रवक्ता ने कहा कि मर्द हो तो हमारे खिलाफ सड़क पर आ जाओ, किसी लड़की को मत भड़काओ। उद्धव इस तरह की राजनीति कर लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाने की कोशिश न करें। ठाणे के सांसद खुद ठाणे को बदनाम कर रहे हैं। जनता उन्हें वोट देकर जवाब देगी। औरत को आगे कर क्यों लड़ रहे हैं? मर्द हो तो सामने आओ। हम भी शिवसैनिक हैं। ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है।'
 

Created On :   4 April 2023 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story