केंद्रीय कृषि कानून पर बोले उद्धव - हमारी सरकार रखेगी किसानों को हितों का ख्याल

Uddhav said on Central Agriculture Act - our government will take care interests of farmers
केंद्रीय कृषि कानून पर बोले उद्धव - हमारी सरकार रखेगी किसानों को हितों का ख्याल
केंद्रीय कृषि कानून पर बोले उद्धव - हमारी सरकार रखेगी किसानों को हितों का ख्याल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि आप चिंता मत कीजिए। केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाना है, उसे बनाने दीजिए। राज्य सरकार किसानों के हितों को नुक्सान पहुंचाने वाला कोई फैसला नहीं करेगी। राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में गुरुवार को कृषि विभाग के कृषि संजीवनी अभियान के समापन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात सहित कई मंत्री शामिल हुए। जबकि नाशिक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान महाराष्ट्र के वैभव हैं। सरकार हरित क्रांति के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में सरकार किसानों के हितों का नुकसान होने वाला कोई फैसला नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को खेती क्षेत्र में प्रयोगशील रहना चाहिए। इसके लिए सरकार किसानों को मदद करेगी। कृषि मंत्री दादाजी भुसे ने बताया कि कृषि संजीवनी अभियान में 7 लाख किसानों ने हिस्सा लिया है। इस अभियान के तहत किसानों के लिए सप्ताह भर में अलग-अलग उपक्रम चलाए जाते हैं।  

 

Created On :   1 July 2021 2:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story