- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला,...
अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शोभापुर पुल पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक दूध बेचने वाले को अज्ञात वाहन ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक गुड्डू उर्फ विजय यादव के सीने एवं गर्दन के ऊपर से वाहन निकल गया और उसे कुचलते हुए चालक भाग निकला। लालमाटी चाँदमारी तलैया निवासी विजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद अज्ञात वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है। इस मामले में जानकारी मिली है कि विजय जो कि दूध बेचने का धंधा करता है। भूसा लेने के लिए वह कहीं जा रहा था उसी दौरान शोभापुर पुल के ऊपर उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना स्थल पर ही विजय की मौत हो गई। विजय की लाश देखकर पास में ही दुकान लगाने वाले उसके भाई को लोगों ने जानकारी दी, तो उसने ऑटो से विजय को मेडिकल अस्पताल पहुँचाया। मेडिकल अस्पताल में उसे मृत बता दिया गया। पीएम के बाद विजय का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
इधर विजय की मौत की जानकारी उसके परिजनों को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई। उसकी पत्नी व बच्चों का तो रोते रोते के बुरा हाल हो गया। एक बेटा तथा दो बेटियों वाला विजय ही अपने परिवार का पालन करने वाला मुखिया था। अब उसके न रहने से परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
Created On :   15 March 2020 9:30 PM IST