रायबरेली पहुंचीं सोनिया-प्रियंका गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार

रायबरेली पहुंचीं सोनिया-प्रियंका गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार
हाईलाइट
  • चुनाव में जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी
  • जीत के लिए मतदाताओं का जताएंगी आभार

डिजिटल डेस्क, रायबरेली। चुनाव में जीत के लिए जनता का आभार जताने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज (12 जून) उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। रायबरेली में उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोनिया गांधी पहली बार रायबरेली पहुंची हैं। रायबरेली एकमात्र ऐसी सीट है जिसे कांग्रेस ने 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में जीता है।

अपनी इस यात्रा के दौरान सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी के हार की समीक्षा करेंगी और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर भी चर्चा करेंगी। दरअसल आम चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद से कांग्रेस पार्टी में मंथन और बैठकों को दौर जारी है। अब यूपी में कांग्रेस की जड़े मजबूत करने के लिए सोनिया और प्रियंका गांधी ने एक बार फिर कवायद शुरू कर दी है। सोनिया और प्रियंका गांधी बुधवार को रायबरेली में पूर्वी यूपी के नेताओं और लोकसभा उम्मीदवारों के साथ चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगी।

सोनिया और प्रियंका गांधी व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और रायबरेली के मतदाताओं से भी मिलेंगी और उनका आभार व्यक्त करेंगी। पार्टी के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक के लिए सभी सीटों के पार्टी प्रत्याशियों, कोआर्डिनेटर और जिला-शहर अध्यक्षों को बुलाया गया है। प्रियंका सभी के साथ हार के कारणों पर बात करेंगी और पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तय करेंगी।

Created On :   12 Jun 2019 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story