- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिकायतों के लिए करें परिवहन विभाग...
शिकायतों के लिए करें परिवहन विभाग के ऐप का इस्तेमाल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। यात्रा के दौरान आपात स्थितियों में मदद मांगने और यातायात से जुड़ी शिकायत के लिए परिवहन विभाग ने यात्रियों को एप की सुविधा दी है। आरटीओ महाराष्ट्र नाम के इस ऐप के जरिए यात्री एक क्लिक से अपनी समस्या परिवहन विभाग को बता सकते हैं। परिवहन आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम ने यात्रियों से अपील की है कि वे शिकायत दर्ज कराने के लिए ऐप का इस्तेमाल करें।
गेडाम के मुताबिक लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर परेशानी की वजह बने किसी भी ऑटोरिक्शा, टैक्सी या दूसरे वाहनों की शिकायत कर सकते हैं। यह बेहद आसान और सुविधाजनक है। गूगल प्लेस्टोर से यह ऐप मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा www.transport.maharashtra.gov.
Created On :   19 Aug 2017 2:48 PM GMT