उप्र: बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Uttar Pradesh ballia journalist ratan singh Murder Case main accused arrested
उप्र: बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
उप्र: बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

डिजिटल डेस्क, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं जो आरोपी अभी तक फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि, बीते सोमवार को कुछ बदमाशों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, तेज बहादुर, उदय और अनिल गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि, बलिया के फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपियों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने हीरा सिंह को पकड़ लिया। रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला जाएगा।

बलिया पत्रकार हत्या: 6 गिरफ्तार, CM योगी ने परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, प्रियंका-मायावती ने साधा निशाना

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर पुलिस सुशील सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व सोनू सिंह, हीरा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा इंस्पेक्टर शषिमौली पांडेय को निलंबित किया गया है। एक दरोगा और तीन सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ जांच चल रही है।

Created On :   28 Aug 2020 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story