- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- टीकारण अभियान: पहले दिन 60 हजार...
टीकारण अभियान: पहले दिन 60 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य
By - Bhaskar Hindi |24 Nov 2021 2:36 PM IST
अधिकारी, कर्मचारी कर रहे लोगों को जागरूक टीकारण अभियान: पहले दिन 60 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य
डिजिटल डेस्क सतना। जिले भर में बुधवार को 2 दिवसीय कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी। सतना सहरी समेत जिले के 450 से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाकर पहले दिन 60 हज़ार से अधिक लोगों के टीकाकरण का टारगेट रखा गया है। 2 दिनों की बात करें तो जिले में 1 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का टारगेट मिला है। कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों को अलग अलग टारगेट दिया है। अभियान के अंतर्गत उन लोगों का 100 प्रतिशत टीकाकरण करना है जिनके सेकंड डोज की तारीख निकल गयी है और उनको टीका नहीं लग पाया।
Created On :   24 Nov 2021 8:03 PM IST
Tags
Next Story