- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हवाई फायर से नाराज महिलाओं ने रायफल...
हवाई फायर से नाराज महिलाओं ने रायफल छीनकर पुलिस कर्मियों से की मारपीट

डिजिटल डेस्क जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल ग्राम अंडिया में शराब पकडऩे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता के बाद हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर के बाद नाराज महिलाओं ने रायफल छीनकर पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अंडिया में भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने धारा 147, 148, 353, 332,294, 506 का प्रकरण दर्ज कर एक शिक्षक प्रेमलाल नरेती को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धुरेड़ी की सुबह 11 बजे चरगवां थाना में पदस्थ आरक्षक इंद्रकुमार विश्वकर्मा और डिगेश डेहरिया बाइक से अंडिया गांव पहुंचे। यहां पर आदिवासी लोग एकत्र होकर फाग गा रहे थे। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। सिपाहियों ने अवैध शराब होने के शक पर आदिवासियों के घर की तलाशी शुरू कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
महिलाओं ने विरोध किया, कर दिया हवाई फायर -
सिपाहियों ने जैसे ही आदिवासियों के घर की तलाशी लेना शुरू की तो महिलाओं ने विरोध किया। इस पर सिपाहियों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने विरोध किया तो सिपाही इंद्रकुमार विश्वकर्मा ने हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर करने से महिलाएं भड़क गईं, इसके बाद महिलाओं ने सिपाही की रायफल छीन ली। इस दौरान सिपाहियों के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी की गई। इसके बाद दोनों सिपाहियों को गांव से खदेड़ दिया गया। सिपाहियों ने अवैध शराब होने के शक पर आदिवासियों के घर की तलाशी शुरू कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
रायफल छीनने के बाद पहुंची पुलिस -
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी संजय साहू, एसडीओपी पाटन डॉ. अरविंद सिंह, थाना प्रभारी शिवराम तरोले सहित भारी संख्या में पुलिस बल अंडिया गांव पहुंच गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर पुलिस की छीनी हुई रायफल जब्त की ओर उपद्रव मचाने वाल आदिवासियों को थाने ले आई जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया ।
.jpeg)
Created On :   5 March 2018 2:03 PM IST