- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 18 जिलों की 1 हजार 166 ग्राम...
18 जिलों की 1 हजार 166 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनने 13 अक्टूबर को मतदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 18 जिलों के 82 तहसीलों की 1 हजार 166 ग्राम पंचायतों के सदस्य सहित सीधे सरपंच के चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दिन सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम 5.30 तक वोटिंग होगी। जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे तक वोट डाला जा सकेगा। जबकि 14 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव क्षेत्रों वाली ग्राम पंचायतों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। बुधवार को राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का यह चुनाव ओबीसी आरक्षण सहित होगा। मदान ने बताया कि संबंधित तहसीलदार 13 सितंबर 2022 को चुनाव के लिए नोटिस प्रकाशित करेंगे। उम्मीदवारों का नामांकन पत्र 21 से 27 सितंबर के बीच दाखिल किया जा सकेगा। शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते 24 और 25 सितंबर को उम्मीदवार पर्चा नहीं भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 28 सितंबर को होगी। चुनाव न लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव
चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
इन जिलों की ग्राम पंचायतों के होंगे चुनाव
नागपुर- रामटेक- 3, भिवापुर- 6 और कुही- 8
वर्धा- आर्वी- 7 और वर्धा- 2
चंद्रपुर- भद्रवाती- 2, चिमूर- 4, मूल- 3, जिवती- 29, कोरपणा- 25, राजूरा- 30 और ब्रह्मपुरी- 1
भंडारा- तुमसर- 1, भंडारा- 16, पवणी- 2 और साकोली- 1.
गोंदिया- देवरी- 1, गोरेगाव- 1 गोंदिया- 1, सड़क अर्जुनी- 1 और अर्जुनी मोर- 2
गडचिरोली- चामोर्शी- 2, आहेरी- 2, धानोरा- 6, भामरागड- 4, देसाईगंज- 2, आरमोरी-2, एटापल्ली- 2 और गडचिरोली- 1
अमरावती- चिखलदरा- 1
वाशिम- वाशिम- 1
नाशिक- इगतपुरी- 5, सुरगाणा- 61, त्र्यंबकेश्वर- 57 व पेठ- 71
नंदूरबार- अक्कलकुवा- 45, अक्राणी- 25, तलोदा- 55 और नवापुर- 81
ठाणे- कल्याण- 7, अंबरनाथ- 1, ठाणे- 5, भिवंडी- 31, मुरबाड- 35 और शहापुर- 79
पालघर- डहाणू- 62, विक्रमगड- 36, जवाहार- 47, वसई- 11, मोखाडा- 22, पालघर- 83, तलासरी- 11 और वाडा- 70
रायगड- अलीबाग- 3, कर्जत- 2, खालापुर- 4, पनवेल- 1, पेण- 1, पोलादपुर- 4, महाड- 1, माणगाव- 3 और श्रीवर्धन- 1 रत्नागिरी- मंडणगड- 2, दापोली- 4, खेड- 7, चिपलूण- 1, गुहागर- 5, संगमेश्वर- 3, रत्नागिरी- 4, लांजा- 15 और राजापुर- 10
सातारा- जावली- 5, पाटण- 5 और महाबलेश्वर- 6
कोल्हापुर- भुदरगड- 1, राधानगरी-1, आजरा- 1 और चंदगड- 1
पुणे- मुलशी- 1 और मावल- 1
सिंधुदुर्ग- दोडामार्ग- 2 और देवडगड- 2
Created On :   7 Sept 2022 9:26 PM IST