पश्चिम बंगाल का युद्ध नया महाभारत, राऊत ने ममता के प्रचार पर 24 घंटे के प्रतिबंध को लेकर साधा निशाना

War of West Bengal is New Mahabharata, Raut angry on 24 hours of ban on Mamata
पश्चिम बंगाल का युद्ध नया महाभारत, राऊत ने ममता के प्रचार पर 24 घंटे के प्रतिबंध को लेकर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल का युद्ध नया महाभारत, राऊत ने ममता के प्रचार पर 24 घंटे के प्रतिबंध को लेकर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क,मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव प्रचार करने को लेकर गई पाबंदी पर शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संजय राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 24 घंटे तक चुनाव प्रचार रोकने का फैसला भाजपा के कहने पर लिया गया है। उन्होंने ममता बनर्जी के साथ एकजुटता जताते हुए उन्हें बंगाल की शेरनी करार दिया। बनर्जी के सांप्रदायिक और धार्मिक वाले एक बयान के कारण उनके 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी गई है। राउत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने ममता दीदी पर 24 घंटे के लिए चुनाव के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो युद्ध शुरु है वह नया महाभारत है।राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल का शिखंडी कौन है, जिसे आगे कर यह लड़ाई लड़ी जा रही है। क्या केवल ममता बनर्जी नियम तोड़ रही हैंॽ राऊत ने कहा कि कुंभ मेले में भारी भीड़ जुट रही है। पश्चिम बंगाल की चुनावी रैलियों में भी भीड़ है। ऐसे में यदि पूरे देश में पाबंदी लगा दी जाए तो आश्चर्य की कोई बात नहीं। 

 
 

Created On :   13 April 2021 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story