10 साल में मुंबईकरों के लिए रही अप्रैल की सबसे गर्म रात

Warmest April night for Mumbaikars in 10 years
10 साल में मुंबईकरों के लिए रही अप्रैल की सबसे गर्म रात
टूटा रिकॉर्ड  10 साल में मुंबईकरों के लिए रही अप्रैल की सबसे गर्म रात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गर्मी ने दस्तक दे दी है। इसका अंदाजा शनिवार रात की भीषण गर्मी से लगाया जा सकता है। अप्रैल महीने में शनिवार की रात मुंबईकरों के लिए सबसे गर्म रही। रविवार रात को क्षेत्रीय मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार रात के तापमान ने अप्रैल महीने के पिछले10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अप्रैल का महीना शुरू होते ही वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने लगता है, जबकि गर्मी के मौसम में तापमान भी गर्म रहता है,। परिणाम स्वरूप शहर में गर्म और आद्र मौसम बना रहता है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई और आस-पास के इलाको में हुई हल्की बूंदा-बांदी ने मौसम में बदलाव ला दिया है। इससे मुंबईकरों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। 

गर्म रहेंगी रातें

वरिष्ठ मौसम अधिकारी सुषमा नायर ने बताया कि आनेवाले दिन मुंबईकरों के लिए और ज्यादा गर्म रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुंबई में पूर्वी दिशा से आने वाली बयार शुरू हो गई है। इससे आनेवाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं रात का तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल में वर्ष 2011 से लेकर वर्ष 2021 तक सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2021 में रेकॉर्ड किया गया था। 6 अप्रैल को मुंबई में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके बाद इस वर्ष 2023 में शनिवार रात, यानी 9 अप्रैल को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड  किया गया।  


बरतें सावधानी, रखें ध्यान
वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर दीपक बैद ने बताया कि गर्मी में सभी मुंबईकरों को घर से बाहर निकलते समय इन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए 
- शरीर को ढककर रखें।
- गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- जब भी बाहर निकलें, तो अपने सिर पर टोपी रखें या फिर छतरी का इस्तेमाल करें।
- पानी अधिक मात्रा में पिएं, प्यास न लगने की स्थिति में भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
- यात्रा करते समय पानी साथ ले जाना न भूलें।
- ओआरएस घोल का प्रयोग करें और घर में बनाए हुए पेय पदार्थ पिएं।
- पानी की अधिक मात्रा वाले सब्जी-फलों में - तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, अनानास आदि का सेवन करें।
- लू लगने पर व्यक्ति को छाया में, पंखे या कूलर के सामने लिटाएं।
- शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडा गीला कपड़ा रखें।
- हालत नहीं सुधरने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।


पिछले 10 साल का अप्रैल माह का तापमान 

वर्ष व दिनांक     न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस)

1 अप्रैल 2011   - 20.6
1 अप्रैल 2012   - 21.8
8 अप्रैल 2013   - 19.2
12 अप्रैल 2014 - 21.5
1 अप्रैल 2015   - 19.6
15 अप्रैल 2016 - 22.2
8 अप्रैल 2017   - 19.0
9 अप्रैल 2018  - 20.8
2 अप्रैल 2019  - 21.0
1 अप्रैल 2020  - 22.1
6 अप्रैल 2021  - 22.1

Created On :   9 April 2023 2:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story