ऐसा क्या हुआ कि सपाट रोड पर एक के बाद एक गिरे 10 टू व्हीलर चालक!

What happened that the 10 two wheeler driver falls on flat road
ऐसा क्या हुआ कि सपाट रोड पर एक के बाद एक गिरे 10 टू व्हीलर चालक!
ऐसा क्या हुआ कि सपाट रोड पर एक के बाद एक गिरे 10 टू व्हीलर चालक!

डिजिटल डेस्क, सतना। सिविल लाइन में यहां नेशनल हाइवे की सीसी रोड पर सुबह अचानक अजब नजारा देखकर आस पास खड़े लोग सकते में आ गए। हुआ यूं कि एक खास स्थान पर आकर दो पहिया चालक धड़ाम से गिर जाते थे। ये चालक किसी तरह उठकर आगे बढ़ता कि फिर कोई दूसरा धड़ाम से उसी जगह गिर जाता। ऐसा लगातार आधे घंटे तक होता रहा और इस दरम्यान लगभग बारह - पंद्रह लोग इसके शिकार हुए। इस तरह घटनाएं होते देख आनन फानन में लोगों ने सड़क के उस स्थान पर  डिवाइडर लगाए और आने-जाने वालों को सख्त हिदायत दी कि यहां से न निकलें। जिसने सलाह नहीं मानी, वो सड़क पर गिरा।

क्यों आई ये नौबत  
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिविल लाइन चौक स्थित किराने की एक दुकान से एक व्यक्ति लगभग 5-6 लीटर सरसों का तेल पन्नी में लेकर पन्ना नाका की ओर निकला। इसी बीच पॉलिथीन फटने से पूरा तेल सीसी रोड पर फैल गया। लगभग 50 मीटर के दायरे में फैले तेल की चिकनाई के कारण एक-एक कर अनेक टूव्हीलर फिसले और उनमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।

एक रात में टूटे 6 ताले
पारा गिरने के साथ ही शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। हर रात वारदात सामने आ रहीं हैं। सूने घरों, दुकानों के ताले चटक रहे हैं तो वाहन गायब होने के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। गश्त के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है अधिकांश पुलिसकर्मी निर्धारित स्थानों के बजाए रेलवे स्टेशन में चाय-पान का शौक फरमाते दिख जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर बड़ी आसानी से लोगों की मेहनत की कमाई ले उड़ते हैं। दिसम्बर माह का आखिरी सप्ताह होने के चलते थानों में रिपोर्ट दर्ज करने में भी आना-कानी की जाती है।

 

Created On :   29 Dec 2018 1:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story