- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हवा का रुख अब बदला, सर्दी से मिलेगी...
हवा का रुख अब बदला, सर्दी से मिलेगी हल्की राहत
डिजिटल डेस्क जबलपुर। कड़ाके की सर्दी से कई दिनों बाद रविवार को दिन के वक्त कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 3 डिग्री तक बढ़त हुई, इसी के साथ अभी तक जो शीतलहर का असर दिख रहा था वह भी गायब सा हो गया। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हवा का रुख जो अभी तक पूरी तरह से उत्तरी था, वह उत्तर-पश्चिमी हो गया है। पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में जो तीखी ठंड थी उसमें कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन मौसम में ठंडक से राहत रहेगी। इसके बाद 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल आएँगे जिससे शीतलहर का प्रभाव नहीं रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने व आसमान साफ होने पर लेकिन एक बार 2 से 3 दिन के लिए ठंडक बढ़ेगी। वैसे अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
ऐसा रहा तापमान -
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। अभी तक दोनों तरह के जो तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे जा रहे थे उनमें अब परिवर्तन आ गया है। अब संभावना है िक न्यूनतम तापमान भी 10 और 11 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।
इसलिए बदलेगा मौसम -
-दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा।
-इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री दर्ज होगा।
-हवा का रुख भी बदल जाएगा, जिससे सर्दी कम हो जाएगी।
-आसमान साफ होने पर 2 दिन के लिए सर्दी फिर बढ़ेगी।
Created On :   30 Jan 2022 10:45 PM IST