35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली अंधड़

Wind gusts at a speed of 35 kmph
35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली अंधड़
शेड उड़े, कई पेड़ भी धराशायी 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली अंधड़

डिजिटल डेस्क जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। सोमवार को दिन की शुरुआत तीखी चटक धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। शाम को करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चलीं। अंधड़ में कई जगह फ्लैक्स व शेड उड़ गए। पनागर रोड समेत कुछ अन्य स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हुए। बिजली सिस्टम लडख़ड़ा गया। कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। धूल भरी अंधड़ के बीच आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिक बीजू जान जैकब के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन है जिसके कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है। जबलपुर के अलावा आसपास के एरिया में मौसम बदला हुआ है।
4 मई तक रहेगा असर -
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान कुछ नीचे आकर 41.9 डिग्री दर्ज िकया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज िकया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। बदले हुये मौसम का असर 4 मई तक रहेगा। इसमें धूप के साथ बादल छायेंगे और कुछ एरिया में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले 24 घंटों में आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 

Created On :   2 May 2022 11:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story