उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में महिला गिरफ्तार 

Woman arrested for trying to blackmail Deputy Chief Minister Devendra Fadnaviss wife
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में महिला गिरफ्तार 
कार्रवाई उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में महिला गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेट बुकी अनिल जयसिंहानी उर्फ अनिल इंटरनेशनल की बेटी अनिक्षा जयसिंहानी को गुरुवार को मलबार हिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनिल जयसिंहानी इसी मामले में फरार है। अनिल जयसिंहानी ठाणे जिले के उल्हासनगर में रहता है। गुरुवार सुबह आठ बजे मलबार हिल पुलिस और क्राइम ब्रांच के कुछ अधिकारी उल्हासनगर पहुंचे। उन्होंने अनिक्षा और उसके भाई अक्षान को हिरासत में ले लिया। अक्षान बीमारी का बहाना बनाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती हो गया जबकि अनिक्षा से घंटों पूछताछ की। उसके घर से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जब्त किए। अनिक्षा ने एलएलबी की पढ़ाई की हुई है। उसका बाप देश का बदनाम क्रिकेट बुकी है। 25 वर्षीय अक्षान भी बुकी का धंधा करता है। गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने मलबार हिल पुलिस स्टेशन में अनिल और अनिक्षा के खिलाफ खुद एफआईआर दर्ज करवाई है। गुरुवार को विधान सभा में देवेंद्र फडणवीस ने विस्तार से घटना की जानकारी दी। 

Created On :   16 March 2023 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story