मायके से प्रॉपर्टी का हिस्सा लाने के लिए महिला को पीटा

Woman beaten to get part of property from maiden
 मायके से प्रॉपर्टी का हिस्सा लाने के लिए महिला को पीटा
 मायके से प्रॉपर्टी का हिस्सा लाने के लिए महिला को पीटा

डिजिटल डेस्क  जबलपुर । हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित मक्का नगर निवासी 35 वर्षीय महिला को उसकी ससुराल में बेरहमी से पीटा गया। घायल महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति एवं ससुराल वाले मायके से प्रॉपर्टी में हिस्सा लाने की माँग कर उसे प्रताडि़त करते थे। हिस्सा लाने से मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया है। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार विक्टोरिया अस्पताल की सूचना पर पहुँची पुलिस को घायल महिला अंजुम ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले मक्का नगर निवासी एहफाज रंगरेज के साथ हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद पति व ससुराल वाले उसे प्रताडि़त कर मायके से उसके हिस्से की प्रॉपर्टी व दस लाख की माँग कर रहे थे। महिला ने मायके से पैसे लाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गयी है। महिला के बयान दर्ज कर पुलिस ने  पति एहफाज, ससुर अब्दुल समद, सास बिलफीस बानो, देवर इरसाद, देवरानी रुखसार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   5 Feb 2020 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story