दहेज प्रताड़ना से तंग आकर साक्षी ने की थी खुदकुशी, पति गिरफ्तार

woman committed suicide due to harassment for dowry in jabalpur
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर साक्षी ने की थी खुदकुशी, पति गिरफ्तार
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर साक्षी ने की थी खुदकुशी, पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। 24 सितंबर को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली गल्ला व्यापारी की पत्नी साक्षी की मौत का राज खुल गया है। साक्षी ने खुदकुशी दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की थी। मामले में पुलिस ने उसके पति रोहित राठौर, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब है कि 24 सितंबर की शाम दरहाई की रहने वाली साक्षी राठौर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। इस दौरान कमरे में लेटी उसकी 3 महीने की बेटी लगातार रो रही थी। जिसके काफी देर तक शांत नहीं होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो साक्षी को फंदे पर लटका देख हैरान रह गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया था। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे साक्षी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस ने पाया कि साक्षी को कार और कैश के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर साक्षी के पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सास-ससुर की तलाश की जा रही है।

महिला ने खाया जहर, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
वहीं, गोराबाजार के बिलहरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि रानी उर्फ लक्ष्मी काछी का विवाह 5 सितंबर 2013 को बिलहरी निवासी रोहित काछी के साथ हुआ था। रानी का एक तीन साल का बेटा और दो माह की बेटी है। रविवार को रोहित ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि रानी की जहर खाने से मौत हो गई है। जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो पोस्टमार्टम हो चुका था। उसने जब बहन की लाश देखी तो उसकी कनपटी पर चोट का निशान था। इससे साफ हो रहा था कि रानी की मारपीट के बाद हत्या की गई है। कामता प्रसाद ने आरोप लगाया कि लंबे समय से रोहित अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर रानी को प्रताड़ित कर रहा था। गोराबाजार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी से मारपीट
गोहलपुर थाना अंतर्गत ही एक बदमाश शनिवार को जेल से छूटकर आया और उसने रात भर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसने पत्नी का पर्स और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शांति नगर निवासी 40 वर्षीय ज्योति कनौजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 10 साल पहले अमित उर्फ वीरू रजक से मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद से ही वीरू उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आपराधिक मामलों में वीरू कई बार जेल जा चुका है। 7 अक्टूबर को वीरू जेल से छूटकर आया। वीरू ने रात भर कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

 

Created On :   9 Oct 2017 8:50 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story