जादूटोना के संदेह में हुई महिला की हत्या- दो गिरफ्तार

Woman murdered on suspicion of witchcraft, two arrested
जादूटोना के संदेह में हुई महिला की हत्या- दो गिरफ्तार
मिला था शव जादूटोना के संदेह में हुई महिला की हत्या- दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भंडारा।  तहसील के कोका परिसर के नवेगांव के तालाब के पास संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिला था। मृत महिला की शिनाख्त नवेगांवनिवासी बबिता तिरपुडे (45) के तौर पर हुई है। इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद मृत महिला की जादूटोना के संदेह में हत्या होने की बात उजागर हुई है। इस मामले में कारधा पुलिस ने 2 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नवेगांव निवासी राजहंस कुंभरे तथा विनोद रामटेके का समावेश है। बता दें कि, यह घटना 28 अप्रैल को नवेगांव के तालाब परिसर में महिला का शव मिला था। बबिता तिरपुडे नामक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला था। महिला के गले पर कपड़ा लपेटा था तथा मुंह पर चोट लगी थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में महिला की हत्या का संदेह जताया था। इस दिशा में जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि राजहंस कुंभरे के पत्नी की कुछ चार से पांच वर्षों पूर्व मृत्यु हुई थी। इसके लिए बबिता द्वारा जादूटोने करने से ही उसकी मृत्यु हुई है, ऐसा मान रहा था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि राजहंस कुंभरे ने अपने साथ विनोद रामटेके साथ मिलकर बबिता की गला घोटकर हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच जिला पुलिस अधीक्षक वसंत जाधव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिकेत भारती, उपविभागिय पुलिस अधिकारी विजय डोलस के मार्गदर्शन में कारधा थाने के पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात, सहायक पुलिस निरीक्षक  प्रशांत मिसाले, पुलिस उपनिरिक्षक घनश्याम नवखरे, पुलिस हवालदार गिरीश बोरकर, रोशन गजभिए, विजय राऊत, विनय साठवने, अमलदार वाघाडे, क्रांति कराडे, प्रमोद आरिकर, दत्तु झंझाड आदि  ने की। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात कर रहे हैं। 
 

Created On :   3 May 2022 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story