बर्तन धो रही युवती औंधेमुंह पानी से भरे टब में डूबी- मौत

Woman washing dishes, submerged in tub filled with water - death
बर्तन धो रही युवती औंधेमुंह पानी से भरे टब में डूबी- मौत
बर्तन धो रही युवती औंधेमुंह पानी से भरे टब में डूबी- मौत

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। बड़ी ओमती चौक पर स्थित एक घर में बर्तन धो रही 22 वर्षीय युवती अचानक मुंह के बल पानी से भरे टब में गिर गई। युवती फिट की बीमारी से पीडि़त थी, जिसके कारण वह बचाव के लिए आवाजें भी नहीं लगा पाई, काफी देर तक बेटी के जबाव न देने पर उसकी मां ने जब देखा तो देर हो चुकी थी। आनन-फानन में युवती को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या या आत्महत्या जैसी किसी भी संभावना से इनकार करते हुए मर्ग कायम कर विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।  

मां बेटी कर रहीं थी बात  
ओमती थाना पदस्थ एएसआई विनोद पाठक ने बताया कि ओमती चौक पर चाय की होटल चलाने वाले राजेन्द्र गुप्ता की 22 वर्षीय बेटी बरखा गुप्ता फिट की बीमारी से पीडि़त थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। रात राजेन्द्र और उसका बेटा विक्की होटल में थे, जबकि बेटी बरखा और पत्नी घर पर काम कर रहीं थीं। रात करीब 8 बजे राजेन्द्र की पत्नी खाना बना रहीं थीं और बरखा टॉयलेट से लगे आंगन में बर्तन धो रही थी। कुछ देर तक मां-बेटी एक दूसरे से बातें करती रहीं, लेकिन कुछ देर बाद बरखा ने जबाव देना ही बंद कर दिया, जिसके कारण उसकी मां किचन से निकलकर बाहर आई तो देखा कि बरखा सिर से  मुंह तक पानी से भरे टब में डूबी थी।  

फिट की बीमारी से ग्रसित थी युवती
जसके बाद मां ने चीखना शुरू कर दिया, जिसकी आवाजें सुनकर राजेन्द्र और विक्की ऊपर पहुंचे और फिर बरखा को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई पाठक के अनुसार बरखा लंबे समय से फिट की बीमारी से ग्रसित थी, जिसके कारण ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्तन धोते समय उसे फिट आए और वह पानी में डूबकर मृत हो गई। 

Created On :   21 April 2018 1:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story