निकाय चुनाव में महिला वोटर होंगी निर्णायक -जिले की पांच में से चार निकाय में महिला वोटर ज्यादा

Women voters will be decisive in civic elections - women voters are more in four out of five bodies of the district
 निकाय चुनाव में महिला वोटर होंगी निर्णायक -जिले की पांच में से चार निकाय में महिला वोटर ज्यादा
 निकाय चुनाव में महिला वोटर होंगी निर्णायक -जिले की पांच में से चार निकाय में महिला वोटर ज्यादा

डिजिटल डेस्क सिवनी । जिले की पांच में से चार निकाय में जल्द ही चुनाव होंगे। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रारूप का प्रकाशन हो गया है, जिसके अनुसार पांच में से चार निकाय में महिला वोटर पुरूष मतदाताओं से ज्यादा हैं। लखनादौन में चुनाव नहीं होने हैं, लेकिन वहां भी महिला वोटर पुरूषों के मुकाबले ज्यादा हैं। जिन चार निकाय में चुनाव होने हैं, उनमें सिवनी, बरघाट, केवलारी व छपारा शामिल हैं। छपारा व केवलारी में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें केवलारी में ही पुरूष वोटर महिलाओं से ज्यादा हैं, जबकि सिवनी, बरघाट व छपारा में महिला वोटरों की संख्या अधिक है। इसके चलते यह माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में इस बार महिला वोटर किंगमेकर बनकर सामने आ सकती हैं और उनके वोट निर्णायक साबित होंगे।  मतदाता सूची के अंतिम प्रारूप में निकायों में 861 मतदाता बढ़े हैं।
 निकाय   पुरूष      महिला    अन्य    कुल      
बरघाट     4811       5061    4     9876
सिवनी     44442    45576    4     90018
केवलारी    8391     8154      1    16545
लखनादौन 7265     7391       4    14659
छपारा      7790    7826        1    15616
कुल       72699   67008     14  145714
2661 युवा मतदाता
जानकारी के अनुसार जिले के पंाच  निकायों में 18 वर्ष के 2661 युवा मतदाता हैं।  सिवनी में सर्वाधिक 1338, बरघाट में 234, छपारा में 334, केवलारी में 476 और लखनादौन में 279 युवा मतदाता हैं। 8 फरवरी को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और संबंधित ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर प्रकाशन करा दिया गया था। दावे-आपत्तियां संबंधित मतदान केन्द्र पर 15 फ रवरी तक ली गईं। तीन मार्च  को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया।
नामों को लेकर दावे-आपत्ति
मतदाता सूची में नाम जोडऩे  को लेकर कई प्रकार की दावे-आपत्तियां आ रही हैं। इसमें कई लोगों के नाम में सुधार तो कहीं सरनेम जुड़वाने को लेकर आपत्ति आ रही है। शादी होने के बाद महिलाओ के सरनेम चेंज होने की स्थिति में भी नई सूची में जुड़वाने के लिए दिक्कतें होती हैें। ऐसे में कई बार आपत्ति आ जाती है। दस्तावेजों में संशोधन न होने से ऐसी स्थितियां बनती हैं।
कहां कितने वार्ड
जानकारी के अनुसार पांच निकायों में कुल 201 मतदान केंद्र हैं।  सिवनी में 118, बरघाट में 16, लखनादौन में 19, छपारा में 25, और केवलारी में 23 मतदान केंद्र हैं।
कहां अधिक कहां कम मतदाता
निकाय     ज्यादा  मतदाता         कम मतदाता
सिवनी   भगत सिंह (7261)    तिलक (2069)
         अकबर (5794)      सुभाष (2076)
         कबीर (5473)       महावीर (2231)
         महामाया (5097)      गुरुनानक (2552)
बरघाट   इंदिरा (1280)        बजरंग (303)    
         राजेद्र प्रसाद (1021)    अंबेडकर (353)
        सरोजनी नायडू (1010)   महात्मा गांधी (425)
        राजीव गांधी (779)      सुभाषचंद्र (456)
छपारा    रानीलक्ष्मी (1318)       तिलक (823)
         शिवाजी (1138)        आजाद (926)
          रानी दुर्गावति (1069)   महाराणा प्रताप (955)
          महावीर (1063)         सुभाष (949)
केवलारी   तिलक (1630)        नेहरू (686)
          मालवीय (1581)       सुभाष (767)
          भगतसिंह (1527)      मेजर ध्यानचंद्र (824)
          गांधी (1403)           शास्त्री (721)
लखनादौन   सुभाष (2030)     सरोजनी नायडू (360)
           शिवाजी(1913)      गांधी (564)
          आजाद(1466)        शास्त्री (538)
          महावीर(1352)       महाराणा प्रताप (647)

Created On :   8 March 2021 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story