महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए -शस्त्र लाइसेंस न बनाने का मामला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए -शस्त्र लाइसेंस न बनाने का मामला

डिजिटल डेस्क छतरपुर । जिले में शस्त्र लाइसेंस की डिमांड हमेशा बनी रहती है। जिले के अधिकांश राजनेता और जनप्रतिनिधि कलेक्टर और एसपी से शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए सिफारिश करते रहते हैं। जिसकी सिफारिश पर शस्त्र लाइसेंस जारी हो गए, वह सबसे बड़ा नेता हो जाता है। जिले में पिछले तीन कलेक्टरों द्वारा सैकड़ों शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। वर्तमान कलेक्टर मोहित बुंदस  लाइसेंस जारी में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे है, ऐसे में अब उनकी यह अनदेखी भारी पडऩे लगी है। अपने भतीजे की पत्नी (बहू) के शस्त्र लाइसेंस के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा चौहान एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। कलेक्टर ने जब उनके आवेदन को पुटअप नहीं किया तो वे इसके लिए प्रभारी मंत्री तक पहुंच गईं। प्रभारी मंत्री ने सहयोग करने के लिए कलेक्टर को लिखा। लेकिन जब फिर भी कुछ नहीं हुआ तो रमा चौहान सीएम हाउस पहुंच गईं। वहां से उन्हें कहा गया कि जल्दी ही सीएम के ओएसडी छतरपुर पहुंचेंगे वे इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर लेंगे। लेकिन अंतत: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया।
विधायकों की अनुशंसा पर बने लाइसेंस तो मेरी फाइल क्यों नहीं 
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रमा चौहान ने सोमवार को कलेक्टर मोहित बुंदस को अब तक का सबसे खराब जिलाधिकारी बताया। रमा चौहान ने कहा कि भतीजे अतिजाब सिंह चौहान की पत्नी मीना सिंह की एक फाइल 10-11 महीने से लंबित पड़ी है। इस फाइल को कलेक्टर पुटअप नहीं कर रहे हैं। काफी कुरेदे जाने के बाद भी रमा चौहान यह नहीं बताना चाह रहीं थीं कि आखिर फाइल किस संबंध में है। उनका आरोप था कि कलेक्टर ने राजनगर और बिजावर विधायकों के कहने पर लाइसेंस जारी किए हैं। मैं प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। 30 साल से कांग्रेस की राजनीति कर रही हूं। मेरा पर्सनल काम कलेक्टर नहीं कर रहे हैं। रमा चौहान ने बताया कि वे रेत की फाइल नहीं कराना चाहती हैं। 
काम नहीं हुआ तो चूडिय़ां फोडऩे की धमकी
रमा चौहान जो आवेदन कलेक्टर को देना चाहती हैं इसमें वे अपने भतीजे की पत्नी का शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहती हैं। इसके लिए वे प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर से मुलाकात कर चुकी हैं। जब बात नहीं बनी तो वे सीएम हाउस होकर आईं। सीएम हाउस में उनसे कहा गया कि जल्दी ही सीएम के ओएसडी छतरपुर आएंगे और इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर लेंगे। उनका आरोप है कि वे 30 साल से राजनीति कर रही हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। अगर काम नहीं हुआ तो वे सैकड़ा भर महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट में चूडिय़ां फोड़ेंगी।
मैं कार्यक्रम में व्यस्त रहा 
सुबह विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं आफिस से बाहर रहा हूं। इसके बाद सीएम दौरा की तैयारियोंं में व्यस्त हो गया। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि रमा चौहान मिलने आईं थीं। उनका जो भी कार्य है, इसमें समुचित सहयोग किया जाएगा।
 - मोहित बुंदस, कलेक्टर

Created On :   17 Dec 2019 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story