- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सावित्रीबाई फुले की जंयती पर मनाया...
सावित्रीबाई फुले की जंयती पर मनाया जाएगा महिला शिक्षण दिवस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जंयती को प्रदेश के सभी माध्यम से स्कूलों में सावित्रीबाई फुले महिला शिक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी दी है। इस दिन पर स्कूलों में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित भाषण, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। उनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।
वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।
जानकारों के मुताबिक ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।
Created On :   24 Dec 2020 3:09 PM IST